kundali milan
✕

फ्लैट में नर्सरी बनाकर पैदा हो रहा था अवैध गांजा, OTT और फिल्मों से सीखा गांजा उगाना

Updated: मंगलवार, 12 नवंबर 2024 (22:26 IST)
Illegal marijuana in the flat : उत्तरप्रदेश के ग्रेटर नोएडा से हैरत में डालने वाली एक खबर सामने आ रही है। यहां एक सोसायटी में फ्लैट के अंदर इंसान नहीं रह रहे थे बल्कि गांजे की फार्मिंग हो रही थी। उन्नत किस्म के गांजे की पैदावार गमलों में होने की बात सामने आने से हड़कंप मचा हुआ है। खेती करने वाले ने गांजे की पैदावार का तरीका किसी किताब से पढ़कर नहीं, बल्कि OTT सीरीज और फिल्मों से सीखा है।
 
पुलिस और नारकोटिक्स विभाग को सूचना मिली थी कि ग्रेटर नोएडा के पार्श्वनाथ पैनोरमा सोसाइटी के अंदर अवैध गांजे की पैदावार की जा रही है। जिस पर थाना बीटा 2, थाना ईकोटेक और नारकोटिक्स सेल के संयुक्त कार्रवाई करते हुए फ्लैट में छापा मारा। यह फ्लैट मेरठ के रहने वाले राहुल का है।ALSO READ: MBA छात्र की हत्या, तेज रफ्तार गाड़ी को टोकना बना प्रियांशु का काल
 
जैसे ही छापेमारी के लिए पुलिस फ्लैट में घुसी तो अवैध गांजे की खेती गमलों में होती देखकर हैरत में पड़ गई। पुलिस ने यहां देखा कि आरोपी ने 50 गमलों में प्रीमियम गांजा पैदा करने की नर्सरी तैयार कर रखी है। गांजे को पर्याप्त धूप देने के लिए कृत्रिम रूप से विशेष प्रकार की लाइट लगा रखी है।ALSO READ: योगी बोले, MVA गठबंधन महाराष्ट्र को लव और भूमि जिहाद का अड्डा बना रहा, एक हैं तो सेफ हैं
 
आरोपी राहुल को पुलिस ने गिरफ्तार करके पूछताछ कि तो उसने बताया कि वह पिछले 4 महीने से अवैध गांजे की पैदावार गमलों में कर रहा है। उन्नत गांजा तैयार होने के बाद वह डार्क वेब के जरिए ऑन-डिमांड सप्लाई करता था। नारकोटिक्स और पुलिस विभाग उसके शातिर दिमाग को देखकर दंग रह गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी राहुल के फ्लैट से लाखों रुपए का गांजा बरामद किया।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

“राज्यसभा के लिए हमने अपनी सीट छोड़ी थी...”: परिसीमन बिल पर NCP-SP के रुख से महाराष्ट्र कांग्रेस नाराज

‘2027 में कोविड से भी बड़ा संकट ला सकता है AI': रिसर्चर के ओपन लेटर ने मचाई हलचल, जानें क्या दी चेतावनी

गोवा के बाद बंगाल में भी बिसलेरी का सैंपल फेल; खतरनाक बैक्टीरिया मिला, FSSAI ने लिया कड़ा एक्शन

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

अगला लेख