सम्बंधित जानकारी
- बुलडोजर जस्टिस पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान, क्या बोले CJI
- बंटेंगे-कटेंगे नारे पर मल्लिकार्जुन खरगे का पलटवार, कहा- कई कांग्रेसी नेताओं ने देश पर अपने प्राण न्योछावर किए
- कोरोना में कारोबार बर्बाद हुआ तो केला बना सहारा
- MahaKumbh : प्रयागराज महाकुंभ में तैनात किए जाएंगे 10000 सफाईकर्मी
- यूपी CM के पहनावे को लेकर अखिलेश यादव का तंज, सिर्फ कपड़ों से कोई योगी नहीं बनता
UP : बिजनौर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, घर में मिले पति-पत्नी और बेटे के शव
Uttar Pradesh crime news : उत्तर प्रदेश के बिजनौर में रविवार को एक सनसनीखेज घटना में एक कबाड़ व्यवसायी, उसकी पत्नी और बेटे के शव उनके घर में खून से लथपथ मिले। शवों के पास एक स्क्रू ड्राइवर भी मिला है। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि उनकी हत्या इसी स्क्रू ड्राइवर से की गई है। मामले की जांच के लिए अलग-अलग पुलिस टीम गठित की गई है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि खलीफा कॉलोनी में मंसूर उर्फ भूरा (55), उसकी पत्नी उबैदा (50) और बेटे याकूब (19) के खून से लथपथ शव उनके घर में मिले। शवों के पास एक स्क्रू ड्राइवर भी मिला है। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि उनकी हत्या इसी स्क्रू ड्राइवर से की गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
उन्होंने बताया कि घटना का पता तब चला जब पास में ही रहने वाली मंसूर की मां ने सुबह अपने बेटे के घर का दरवाजा खटखटाया और काफी देर तक दरवाजा नहीं खोलने पर जब उसने अंदर झांका तो खून से लथपथ तीन शव पड़े थे।
पुलिस के अनुसार, मृत दंपति का एक बेटा जहूर हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच के लिए अलग-अलग टीम गठित की गई है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
