मथुरा: कान्हा की नगरी ब्रज में होगा होली महोत्सव, श्रद्धालु रंगों में सराबोर होकर झूमने लगेंगे
Holi festival in Mathura: यदि आप होली के रंग-बिरंगे रंगों में रंगना चाहते हैं तो आ जाइए कान्हा की नगरी मथुरा। यहां राधा दुलारी के गांव और ब्रज के कण-कण में श्रद्धालु रंगों में सराबोर होकर झूमने लगेंगे। वृंदावन की मनमोहिनी छटा देखकर होली का उत्साह दोगुना हो जाएगा।
3 मार्च 2025 को रंगों और गुलाल से सराबोर करने बाली साधु-संतों की होली, रमण रेती आश्रम महावन।
7 मार्च 2025 लड्डू होली बरसाना।
8 मार्च 2025 लठमार होली बरसाना
9 मार्च 2025 लठमार होली नंदगांव
10 मार्च 2025 श्री कृष्ण जन्मभूमि होली
10 मार्च 202 बिहारी जी/ रंग भरनी एकादशी होली वृंदावन।
10 मार्च 2025 द्वारकाधीश में कुंज बनाया जाएगा जिसमें भगवान को बिठाकर रंगों से होली होगी।
11 मार्च 2025 गोकुल की छड़ीमार होली में रास-रंग का अद्भुत संगम देखने के लिए मिलेगा।
12 मार्च 2025 द्वारकाधीश मंदिर में बगीचे में रंगीली होली खेली जाएगी।
13 मार्च 2025 होली का पंडा, इसमें जलती होली से पंडा मथुरा से करीब 55 किलोमीटर दूर खेलने और बैठने गांव के लिए जाते हैं। होली दहन से में प्रहलादरूपी पंडा निकलेगा। होलिका दहन संपूर्ण ब्रज।
14 मार्च 2025 रंग पर्व यानी दुल्हेंडी
15 मार्च 2025 दाऊजी का हुरंगा जहां का देवर-भाभी का कपड़ाफाड़ हुरंगा देशभर में प्रसिद्ध है। दूरदराज से लोग शामिल होने आते हैं।
Edited by: Ravindra Gupta