Hanuman Chalisa

गर्लफ्रेंड के माता-पिता ने जबरन कराया धर्मांतरण, 4 गिरफ्तार

Updated: गुरुवार, 27 जुलाई 2023 (09:02 IST)
Uttar Pradesh news : उत्तरप्रदेश के नोएडा में एक युवक ने अपनी प्रेमिका के परिवार वालों पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस सिलसिले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।
 
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नजराना, जमाल, जमील और महरूफ के रूप में हुई है। नजराना प्रेमिका मां और जमाल पिता है। जमील ने युवक का खतना करवाया और डॉ. महरूफ के अस्पताल में उसका खतना हुआ।
 
एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फेस- 2 क्षेत्र में एक कारखाने में काम करने वाला विशाल किसी दूसरे धर्म की युवती से प्रेम करता था और दोनों विवाह करना चाहते थे। युवती के परिजन ने विशाल के सामने शर्त रखी कि उसे विवाह से पहले मुस्लिम धर्म स्वीकार करना होगा और 100 गज का भूखंड खरीदना होगा।
 
विशाल ने युवती की मां के कहने पर 21 जून को खतना करवा लिया, लेकिन वह 100 गज भूखंड नहीं खरीद पाया। इस  वजह से युवती के परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया।
 
इसके बाद विशाल और युवती बुलंदशहर चले गए। वहीं युवती के परिजन ने बुलंदशहर में जाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डालकर अपनी प्रेमिका के परिवार वालों पर उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रीवा-सतना के बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ.मोहन यादव, रविवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

किसी ने पूछा— RSS जॉइन करने पर मुझे क्या मिलेगा, न्‍यू यॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ये जवाब

अगला लेख