ramcharitmanas

कुत्तों की वफादारी, मालिक की जान बचाने के लिए मरते दम तक सांप से लड़े...

Updated: सोमवार, 9 अगस्त 2021 (15:47 IST)
कुत्ते को वफादार जानवर माना जाता है। कई बार ऐसी घटनाएं सामने आती हैं जिसमें मालिक की रक्षा के लिए पालतू कुत्ते ने अपने प्राण दांव पर लगा दिए। ऐसी एक घटना उत्तरप्रदेश के भदौही में सामने आई है। यहां औराई कोतवाली क्षेत्र के जयरामपुर में अपने मालिक को सांप से बचाने के लिए कुत्ते ने अपने प्राण गंवा दिए।

मीडिया खबरों के मुताबिक यहां के एक डॉक्टर के यहां शेरू और कोको नाम के दो जर्मन शेफर्ड कुत्ते रात में चौकीदार गुड्डू के साथ परिसर में इधर-उधर टहल रहे थे।

इसी बीच 5 फुट का जहरीला सांप गेट से अंदर जाने लगा। वफादार कुत्तों ने पहले तो सांप को रोकना चाहा लेकिन वह कुत्तों से भिड़ गया। चौकीदार गुड्डू ने दूर रखने का प्रयास करने के साथ ही दोनों को दंश से बचाने का भी प्रयास किया।

कुत्ते और सांपों की जंग चलती रही। सांप लगातार कुत्तों को फन मारता रहा। सांप और कुत्‍तों की जंग से हालत बिगड़ते देख चौकीदार ने भी मालिक को मौके पर बुला लिया लेकिन कुत्ते सांप से लगातार भिड़ते रहे। आखिर में सांप को कुत्तों ने दो टुकड़ों में विभक्त कर दिया। कुत्ते भी दंश के कारण परिसर में गिर पड़े। इलाज से पहले ही दोनों वफादार प्राणी काल के गाल में समा गए।

Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

बाढ़ के बाद भूकंप के झटके से थर्राई नेपाल की धरती

दुनिया में बजेगा भारत के UPI का डंका, GFF 2026 में PM Modi ने बताया अगला बड़ा मिशन

CM Vijay : CM विजय का इशारा, तमिलनाडु विधानसभा में मचा हंगामा, थलापति को क्यों देनी पड़ी सफाई, पढ़िए क्या है मामला

Ayodhya News : CM योगी ने हनुमानगढ़ी में बजरंगबली का लिया आशीर्वाद, रामलला के दरबार में टेका माथा; मंदिर परिसर का किया निरीक्षण

UP News : योगी सरकार का बड़ा एक्शन! लापरवाही पर 5 तहसीलदार निलंबित, 13 अन्य को नोटिस, जानें पूरा मामला

अगला लेख