ganesh chaturthi

यूपी के बांदा में दिल्ली जैसा मामला, स्कूटी सवार महिला को ट्रक ने 3 KM घसीटा

Updated: गुरुवार, 5 जनवरी 2023 (12:37 IST)
बांदा। उत्तरप्रदेश के बांदा में भी दिल्ली के कंझावला जैसा दिल्ली दहला देने वाला मामला सामने आया। यहां एक स्कूटी सवार महिला को गिट्टी से भरे तेज रफ्तार डंपर ट्रक ने रौंद दिया। ट्रक के पहिए में फंसी महिला 3 किलोमीटर तक ट्रक के साथ ही घसिटती रही और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
 
यह दर्दनाक हादसा बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बाईपास पर हुआ। इस हादसे में स्कूटी सवार महिला स्कूटी समेत ट्रक के पहिए में ही फंस गई और तकरीबन साढे़ 3 किलोमीटर तक ट्रक के साथी घसिटती चली गई
 
महिला स्कूटी समेत ट्रक के पहिए में ही फंसी रहने के चलते रगड़ खाकर ट्रक ने भी आग पकड़ ली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की मदद से ट्रक की आग बुझाई गई।
 
वहीं, ट्रक ड्राइवर हादसे को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया, जिसे कई घंटों के बाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया।  महिला के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक महिला लखनऊ की रहने वाली है और बांदा कृषि विश्वविद्यालय में क्लर्क के पद पर तैनात थी।
 

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

पश्चिम बंगाल उपचुनाव: कौन थे चंद्रनाथ रथ, जिनको मां को भाजपा ने नंदीग्राम से दिया टिकट?

तेल संकट पर ट्रंप की दो टूक: यूक्रेन बंद करे रिफाइनरियों पर ड्रोन हमले, जेलेंस्की ने दिया यह जवाब

LIVE: इंडियन बास्केट में कच्चा तेल 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब

शराब के नशे में पीछा किया और फिर... गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस में पीड़ित महिला बाइकर सिया का चौंकाने वाला खुलासा

सागर शराब कांड पर उमा भारती के तीखे तेवर, मंत्री- विधायक के साथ जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय करने की मांग

अगला लेख