Hanuman Chalisa
✕

2020 : राम मंदिर आंदोलन से दशकों पुराना संबंध

Updated: मंगलवार, 13 जनवरी 2026 (17:53 IST)
Chief Minister Yogi Adityanath: अयोध्या में 5 अगस्त 2020 को राम मंदिर का भूमि पूजन और फिर 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सफल आयोजन। दरअसल, राम मंदिर आंदोलन और योगी आदित्यनाथ का संबंध दशकों पुराना है। उनके दादा गुरु महंत दिग्विजयनाथ और उनके गुरु महंत अवेद्यनाथ राम मंदिर आंदोलन के मुख्य स्तंभ थे। योगी जी ने न केवल इस मशाल को आगे बढ़ाया, बल्कि इसे इसके तार्किक अंत (निर्माण) तक पहुंचाया।
 
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में शांति व्यवस्था बनाए रखना एक बड़ी चुनौती थी, लेकिन योगी ने सुनिश्चित किया कि पूरे राज्य में कहीं भी कोई हिंसा न हो। इतना ही नहीं उन्होंने मंदिर परिसर के लिए आवश्यक भूमि और ट्रस्ट को दी जाने वाली सहायता को सरकारी स्तर पर तत्काल मंजूरी दी। योगी आदित्यनाथ का मानना था कि मंदिर केवल एक इमारत नहीं, बल्कि गौरव का प्रतीक है। इसलिए उन्होंने पूरी अयोध्या को वैश्विक पर्यटन केंद्र के रूप में बदल दिया।
 
मुख्‍यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ यजमान की भूमिका में पूरे आयोजन की व्यवस्था खुद संभालकर, इस ऐतिहासिक क्षण को सफल बनाया। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने मेहमानों का 'अतिथि देवो भव:' के भाव से स्वागत किया। योगी आदित्यनाथ ने मंदिर निर्माण के दौरान स्वयं दर्जनों बार अयोध्या का दौरा किया और एक-एक पत्थर के तराशे जाने से लेकर राम पथ के निर्माण की प्रगति का जायजा लिया।
 
अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन और महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट की परियोजनाओं को रिकॉर्ड समय में पूरा करवाया ताकि दुनिया भर के भक्त आसानी से पहुंच सकें। संकरी गलियों वाली अयोध्या को चौड़ी और भव्य सड़कों वाला शहर बनाया। मुख्यमंत्री बनते ही उन्होंने अयोध्या में भव्य दीपोत्सव परंपरा की शुरुआत की। हर साल दीपों की संख्या का नया रिकॉर्ड बनाकर उन्होंने अयोध्या की ओर पूरी दुनिया का ध्यान खींचा और इसे राम मंदिर निर्माण के प्रति जनभावनाओं को जगाने का माध्यम बनाया।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख