2017 : पहली बार यूपी के मुख्यमंत्री पद की शपथ
Chief Minister Yogi Adityanath: योगी आदित्यनाथ ने 19 मार्च 2017 को पहली बार देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। हालांकि वे गोरखपुर के सांसद रहने के समय से ही 'जनता दरबार' लगाते आ रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद वे लखनऊ और गोरखपुर में 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में आम लोगों की समस्याओं को खुद सुनते हैं और मौके पर ही अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश देते हैं।
यूपी की राजनीति में एक पुराना अंधविश्वास था कि जो मुख्यमंत्री नोएडा (गौतम बुद्ध नगर) जाता है, उसकी कुर्सी चली जाती है। योगी आदित्यनाथ ने इस मिथक को चुनौती दी और अपने पहले कार्यकाल में कई बार नोएडा का दौरा किया और दोबारा सत्ता में भी आए। उन्होंने अपने पहले कार्यकाल के दौरान ही राज्य के शहरों की ऐतिहासिक पहचान बहाल करने के लिए अक्टूबर 2018 में इलाहाबाद का नाम प्रयागराज और फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या किया गया।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala