Hanuman Chalisa

UP: हनीट्रेप के जाल में फंसाकर उगाही करने वाले दंपति गिरफ्तार, नकदी व चेन बरामद

शनिवार, 21 जनवरी 2023 (10:35 IST)
सहारनपुर। उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले में पुलिस ने लोगों को मोहपाश में फंसाकर वसूली करने वाले एक दंपति को गिरफ्तार कर उनके पास से ठगी गई नकदी व सोने की चेन बरामद की है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पकड़ी गई महिला और उसके पति इससे पहले भी 2-3 लोगों को अपना शिकार बनाते हुए उन पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर ठगी कर चुके हैं।
 
पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि कुतुबशेर थाना में एक चिकित्सक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि करीब डेढ़ महीने पहले एक महिला उससे अस्पताल में मिली थी और दोस्ती के बाद एक स्थान पर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाने का प्रलोभन दिया था।
 
मांगलिक के मुताबिक चिकित्सक का आरोप है कि वह जब महिला की बताई जगह पर पहुंचा तो वहां 2-3 लोग आए और उसे डराते-धमकाते हुए अपने साथ गाड़ी में एटीएम तक ले गए और बदनामी का खौफ दिखालकर नकदी निकलवाई।
 
मांगलिक के अनुसार कुतुबशेर पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए आरोपी सुलेमान और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पकड़ी गई महिला और उसके पति इससे पहले भी 2-3 लोगों को अपना शिकार बनाते हुए उन पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर ठगी कर चुके हैं।
 
मांगलिक के मुताबिक गिरफ्तार दंपति के पास से 16,500 रुपए नकदी और सोने की चेन बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि दंपति ने चिकित्सक को एटीएम ले जाने के लिए जिस सैंट्रो कार का इस्तेमाल किया था, उसे भी जब्त कर लिया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

Top News 11 July: ट्रंप बोले- मेरी हत्या हुई तो ईरान पर बम गिरा देना, पीएम मोदी ने FTA को बताया मील का पत्थर

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से समर्थक नाराज, NH-44 पर जाम लगाया, कई पार्षदों ने दिया इस्तीफा

बिजनौर में मालन नदी का कहर, कुछ घंटों में 3 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Corona Alert : 4 साल बाद Covid-19 से मौत, आंध्रप्रदेश में नए मामलों ने बढ़ाई चिंता

गोरखपुर-कुशीनगर के लिए खुशखबरी, CM योगी करेंगे 1,283 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

अगला लेख