biodatamaker

बिजली कटौती को लेकर सीएम योगी का फरमान, अनावश्यक बिजली की कटौती कतई न की जाए

Updated: गुरुवार, 28 अप्रैल 2022 (20:08 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए जहां बिजली की मांग तेजी के साथ बढ़ गई है तो वहीं इस समय उत्तर प्रदेश में बिजली की कटौती भी बढ़ गई है। इसके बाद कटौती को लेकर सोशल मीडिया से लेकर अन्य संसाधनों के जरिए लोग अपनी अपनी बिजली से जुड़ी समस्याएं दर्ज करा रहे हैं।
 
इन समस्याओं की जानकारी होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है और उन्होंने पावर कारपोरेशन को कड़े निर्देश देती हुई कहा है कि जो कुछ भी करना हो उसे तत्काल करें लेकिन कहीं भी अनावश्यक बिजली की कटौती कतई न की जाए।
 
उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति के मामले में पावर कारपोरेशन प्रबंधन की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर के खराब होने या तार आदि के टूटने की समस्या का तत्काल समाधान किया जाए। ओवरबिलिंग या देर से बिल देने से उपभोक्ता परेशान होते हैं। वह बिल जमा करने के प्रति उत्साहित नहीं होता।
 
सीएम योगी ने कहा कि बिजली कंपनियां कनेक्शन काटने के बजाए बकायेदारों से लगातार संपर्क और संवाद करें। गांवों में स्वयं सहायता समूहों या बीसी सखी के माध्यम से बिल संकलन के अलावा बिजली बिल कलेक्शन सेंटर बनाए जाने पर भी विचार किया जाए। उऩ्होंने कहा कि बिजली चोरी रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं ताकि लाइन लास न्यूनतम रहे। बकायेदारों के लिए एकमुश्त समाधान की योजना लागू की जाए।
 
गौरतलब है कि प्रदेश के बड़े शहरों व जिला मुख्यालयों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के अलावा गांवों में 18 घंटे, बुंदेलखंड में 20, तहसील-नगर पंचायत क्षेत्रों में 21.30 घंटे आपूर्ति का रोस्टर है लेकिन प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते बिजली का शेड्यूल भी बिगड़ गया है।
 
बड़े शहरों को छोड़ सभी क्षेत्रों में दो-तीन घंटे से भी अधिक बिजली कटौती हो रही है। लोकल फाल्ट के चलते तो कई क्षेत्रों में कहीं ज्यादा देर बिजली गुल रहती है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

क्‍या BRICS से खत्‍म होगा अमेरिका का दबदबा, ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान के दावे में कितना दम?

UP चुनाव में जीत के लिए बीजेपी को 18 हजार 900 बूथ की जरूरत, जानिए कौनसे हैं वो जिताने वाले बूथ?

BRICS की यह तस्वीर क्‍या दुनिया का नया वर्ल्ड ऑर्डर है, क्‍यों मोदी, पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात पर है सबकी नजर?

रायसेन गोलीकांड का Live वीडियो आया सामने, जेल प्रहरी पर फायरिंग के बाद सिर पर किया अटैक, आंखों में मिर्च डाली

इस तारीख को आएंगी लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सवा करोड़ बहनों को देंगे तोहफा

अगला लेख