Govardhan puja
✕

ट्विन टावर मामले में योगी हुए सख्त, दोषी अफसरों पर होगा एक्शन

Updated: बुधवार, 1 सितम्बर 2021 (15:06 IST)
लखनऊ/नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को नोएडा के सुपरटेक एमेरल्ड द्वारा अवैध रूप से ट्विन टावर बनाए जाने के मामले में सख्त नजर आए। उन्होंने शासन स्तर पर विशेष समिति गठित कर प्रकरण की गहराई से जांच करने और हर दोषी अधिकारी के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
 
मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि नोएडा के सुपरटेक एमेरल्ड द्वारा अवैध रूप से ट्विन टावर बनाए जाने के मामले में उच्चतम न्यायालय के आदेशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।
 
सीएम योगी ने कहा कि शासन स्तर से विशेष जांच समिति गठित कर इस प्रकरण की गहन जांच कराई जानी चाहिए। एक-एक दोषी अधिकारी के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकतानुसार आपराधिक मामला भी दर्ज किया जाए। इस संबंध में तत्काल कार्यवाही की जाए।
 
गौरतलब है कि मंगलवार को उच्चतम न्यायालय ने नोएडा के सेक्टर 93 में सुपरटेक एमेरल्ड कोर्ट हाउसिंग परियोजना के तहत नियमों का उल्लंघन कर बनाए गए ट्विन टावर को ध्वस्त करने का आदेश दिया है।
 
शीर्ष अदालत ने ट्विन टावर को 3 महीने के अंदर जमींदोज करने का आदेश देते हुए कहा कि जिला स्तरीय अधिकारियों की सांठगांठ से किए गए इस इमारत के निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी होगी ताकि नियम कायदों का अनुपालन सुनिश्चित हो सके। (भाषा)
 

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

Earthquake in Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, दहशत में घर से निकले लोग

बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ा झटका, अरब पार्टियों ने गादी आइजेनकोट को दिया समर्थन, इजराइल में बदल सकता है सत्ता का समीकरण

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, क्राइम ब्रांच ने पूछे करीब 70 सवाल

चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता, DRDO ने किया स्वदेशी प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण

फ्रांस के ब्लड बैंक पर साइबर अटैक, दूर से हैक कर बढ़ा दिया गया खून रखने वाले फ्रिज का तापमान, बैंकिंग समूह भी निशाने पर

अगला लेख