शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Chief Minister Adityanath congratulates people on Chhath festival
Last Updated : गुरुवार, 7 नवंबर 2024 (10:32 IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को दी छठ पर्व पर बधाई, बताया समृद्ध परम्परा व संस्कृति

Yogi Adityanath
Yogi Adityanath News: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने लोक आस्था के पर्व छठ (Chhath) पर गुरुवार को सभी प्रदेशवासियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री कार्यालय, लखनऊ की ओर से सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर दिए गए बधाई संदेश में कहा गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठ पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।ALSO READ: योगी सरकार करेगी डीजीपी की नियुक्ति, अखिलेश ने उठाए फैसले पर सवाल
 
छठ लोक आस्था का एक प्रमुख पर्व : इसमें कहा गया कि छठ लोक आस्था का एक प्रमुख पर्व है। इस पर्व में आत्मिक शुद्धि और निर्मल मन से अस्ताचल और उदीयमान भगवान सूर्य की उपासना की जाती है। हमारे देश में प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की समृद्ध परम्परा व संस्कृति है। प्रकृति के साथ मानव के जुड़ाव का संदेश देने वाला छठ पर्व इसी समृद्ध परम्परा का जीवन्त उदाहरण है। छठ बिहार और पूर्वी उत्तरप्रदेश में मनाया जाने वाला एक प्रमुख पर्व है और इसमें सूर्यदेव की उपासना की जाती है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
2 दिन की तेजी के बाद फिर गिरे शेयर बाजार, सेंसेक्स 238 अंक फिसला