1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Chaos in Gaziabad court

गाजियाबाद कोर्ट में जिला जज से बदसलूकी पर बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

gaziabad court
Gaziabad news in hindi : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिला कोर्ट में मंगलवार को उस समय बवाल मच गया जब कोर्ट परिसर में पुलिस ने वकीलों पर लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज के दौरान कई वकील घायल हो गए।
 
अदालत में मंगलवार सुबह एक जमानत अर्जी ट्रांसफर करने की मांग पर जिला जज अनिल कुमार और पूर्व बार अध्यक्ष नाहर सिंह यादव के बीच बहस हो गई। जिला जज डायस से नीचे आ गए। यादव ने जज से बदसलूकी की। भारी हंगामे के बीच कोर्ट रूम में पुलिस को बुलाना पड़ा।
 
वकीलों ने हंगामे के दौरान कामकाज बंद कर दिया। सूचना मिलते ही ग्राउंड फ्लोर पर तैनात पीएसी के जवान भी पहुंच गए और जमकर लाठियां भांजी। इससे नाराज होकर जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। इसी दौरान कचहरी में भगदड़ मच गई।
 
वकीलों का आरोप है कि जिला जज कोर्ट रूम में उन्हें चारों तरफ से दरवाजे बंद करके पीटा गया। लाठीचार्ज में बड़ी संख्या में वकीलों के घायल होने की खबर है। 
 
इसी बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश अधिवक्ता एसोसिएशन इस घटना पर नाराजगी व्यक्त की है। इसके साथ ही लाठीचार्ज के दोषी अधिकारियों और पुलिस कर्मियों के विरोध दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
J&K: जांबाज डॉग फैंटम आतंकी मुठभेड़ में शहीद, सेना ने आर्मी एंबुलेंस पर हमला करने वाले 3 आतंकी को किया ढेर