Daily Horoscope
✕

CM Yogi को धमकी देने वाला गिरफ्तार

Updated: बुधवार, 26 अप्रैल 2023 (09:48 IST)
कानपुर। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने कानपुर में गिरफ्तार का लिया है। इस आरोपी ने डॉयल 112 पर मैसेज भेजकर मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी भेजी थी। इस धमकी के बाद लखनऊ में मुकदमा दर्ज किया गया था।
 
धमकी देने वाले आरोपी युवक को कानपुर के बाबूपुरवा से गिरफ्तार किया गया है और पुलिस पूछताछ में जुटी है। अभी तक की पूछताछ में पता चला है कि युवक ने गर्लफ्रेंड के पिता को फंसाने के लिए मोबाइल से सीएम को जान से मार देने का मैसेज डॉयल 112 पर भेज दिया था। बाबूपुरवा के रहने वाले आमीन नाम के युवक को बाबूपुरवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
 
इस मामले में जानकारी मिली है कि युवक अपनी गर्लफ्रेंड के पिता को किसी कारणवश फंसाना चाहता था जिसके लिए उसने गर्लफ्रेंड के पिता का मोबाइल चोरी किया। उसी चोरी के मोबाइल से सीएम को धमकी भरा मैसेज डॉयल 112 पर भेज दिया।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

सीएम योगी का अखिलेश पर बड़ा हमला! रामभक्तों पर गोली चलाने वाले अयोध्या आएं, लेकिन माफी मांगकर

CM योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर UP, देश में पहले नंबर पर

यूपी के लाखों कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! योगी सरकार ने बढ़ाया 3% डीए, जानें Arrears का पूरा गणित

संत बोले, CM योगी के कारण सुरक्षित हैं हिंदू धर्म और संस्कृति

वनटांगियों संग दीपावली की खुशियां साझा करेंगे मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ

अगला लेख