sundarkand

UP: 8वीं मंजिल की बालकनी से गिरने से 5 साल के बच्चे की मौत

Updated: शुक्रवार, 16 जून 2023 (16:18 IST)
नोएडा (यूपी)। उत्तरप्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में थाना सेक्टर 113 के सेक्टर 78 में 5 वर्षीय बच्चे की बहुमंजिला इमारत के 8वें तल पर स्थित फ्लैट की बालकनी से कथित तौर पर गिरने से मौत हो गई। थाना सेक्टर 113 के प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया की हाइड पार्क सोसाइटी में सुबह 5 बजकर 45 मिनट पर जब घटना हुई तब बच्चे के माता-पिता सो रहे थे।
 
उन्होंने बताया कि बच्चे के परिजन ने पुलिस को बताया कि कई बार बच्चा सबसे पहले उठ जाता था और घर में खेलता-घूमता रहता था। आज बच्चा बालकनी में चला गया, जहां कुछ पौधे लगे हुए हैं और ऊपर ग्रिल लगी हुई है और वहीं से बच्चा गिर गया। बच्चे को सेक्टर 71 के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मामले में विधिक कर्रवाई की जा रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

बरगद के पेड़ जैसी दिखेगी वडोदरा की बुलेट ट्रेन स्टेशन बिल्डिंग, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं देख रह जाएंगे दंग

UP के कॉलेजों में नशे पर लगेगी लगाम, रोज होगी नशामुक्ति शपथ; कैंपस के 500 मीटर दायरे में बिक्री पर सख्ती

LIVE: रांची में 15वें दिन भी छात्र आंदोलन जारी, हिमाचल के चंबा में बस खाई में गिरी

भारत पर 100% टैरिफ की तैयारी? रूस-ईरान से तेल खरीद पर अमेरिका का बड़ा वार, सीनेट में बिल पास

क्या भारत-बांग्लादेश संबंधों में रोड़ा बन रही हैं शेख हसीना?

अगला लेख