• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Fifth note of musical scale. Congress supporters shot in Bengal
Written By
Last Updated : गुरुवार, 15 जून 2023 (15:41 IST)

प. बंगाल में चुनावी हिंसा, वाम और कांग्रेस समर्थकों को मारी गोली

प. बंगाल में चुनावी हिंसा, वाम और कांग्रेस समर्थकों को मारी गोली - Fifth note of musical scale. Congress supporters shot in Bengal
चोपड़ा (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में गुरुवार को पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने जा रहे 3 व्यक्तियों को कथित तौर पर गोली मार दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने दावा किया कि तीनों घायल व्यक्ति वाम मोर्चा और कांग्रेस के समर्थक हैं।
 
तीनों को उस वक्त गोली मारी गई, जब वे अपना नामांकन दाखिल करने के लिए चोपड़ा ब्लॉक कार्यालय जा रहे थे। एक अधिकारी ने कहा कि तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने कहा कि 3 लोग घायल हुए हैं। उनमें से 1 की स्थिति गंभीर है। हम किसी की मौत की पुष्टि नहीं कर सकते हैं।
 
राज्य निर्वाचन आयुक्त (एसईसी) राजीव सिन्हा ने घटना पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया और कहा कि उन्हें इस संबंध में अब तक कोई सूचना नहीं मिली है। माकपा के प्रदेश सचिव मोहम्मद सलीम ने आरोप लगाया कि इस हमले के पीछे तृणमूल कांग्रेस का हाथ है।
 
उन्होंने ट्वीट किया कि उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा ब्लॉक में कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों पर अभी-अभी तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने गोली चलाई। वाम-आईएनसी (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) के समर्थक पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने ब्लॉक कार्यालय जा रहे थे।
 
सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने आरोपों को खारिज किया है। त्रिस्तरीय पंचायत राज प्रणाली में करीब 75,000 सीटों पर चुनाव 8 जुलाई को होगा। नामांकन दाखिल करने का शुक्रवार को आखिरी दिन है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
क्या समय पूर्व होंगे लोकसभा चुनाव, गिरिराज सिंह का नीतीश कुमार को जवाब