सम्बंधित जानकारी
- क्रास ने सेना, वायुसेना के लिए मध्यम दूरी की मिसाइलों की पहली खेप दी
- Kerala elections: वलयार की नाबालिग बहनों की मां मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ेगी, विजयन बोले- सरकार साथ खड़ी रही
- इस दौरे पर दूसरी बार दर्शकों की गैरमौजूदगी में मिली हार, यह है इंग्लैंड की भारत पर जीत की 10 बड़ी बातें
- MP में नई गाइडलाइन, 10 जिलों में होली-गेर के आयोजन पर बैन, आयोजन में 100 से अधिक लोगों के शामिल होने के लिए परमिशन जरूरी
- उपचुनावों की तारीखों का ऐलान : 2 लोकसभा सीटों और 14 विधानसभा सीटों के लिए 17 अप्रैल को मतदान, नतीजे 2 मई को
Agra | आगरा : शौचालय के गड्ढे में गिरे बच्चे को बचाने में 5 लोगों की मौत, सीएम ने दुख जताया
आगरा/ लखनऊ। आगरा में शौचालय के गड्ढे में गिरे 10 वर्षीय एक बच्चे को बचाने की कोशिश में संबंधित बच्चे समेत 5 लोगों की मौत हो गई। घटना आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में हुई। आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया कि 10 वर्षीय एक बच्चा खेलने के दौरान शौचालय के गड्ढे में गिर गया था जिसे बचाने के लिए एक के बाद एक 4 लोग गड्ढे में उतर गए और बेहोश हो गए।
उन्होंने बताया कि सभी को गड्ढे से बाहर निकालकर फतेहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की मौत हो गई। बाकी के 4 लोगों को गंभीर अवस्था में आगरा रेफर कर दिया गया, जहां इन सभी की मौत हो गई। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।
सरकारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं और दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक-संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। (भाषा)
