सम्बंधित जानकारी
- कोलकाता गैंगरेप मामले की SIT करेगी जांच, 4 लोगों पर पुलिस ने कसा शिकंजा
- गैंगरेप मामले पर भाजपा ने CM ममता से मांगा इस्तीफा, कहा- तृणमूल कांग्रेस से हैं आरोपियों के संबंध
- महाराज ने बार-बार किया बलात्कार, गर्भपात भी कराया, पश्चिम बंगाल की एक और महिला की दर्दभरी दास्तां
- कोलकाता गैंगरेप मामला : कॉलेज का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- कोलकाता गैंगरेप केस : ममता सरकार पर भड़का विपक्ष, क्या है मुख्य आरोपी का TMC कनेक्शन?
7 साल की बच्ची से किशोर ने किया दुष्कर्म, आरोपी के पिता ने दी धमकी
Bulandshahr Uttar Pradesh News : बुलंदशहर में 7 साल की बच्ची से 14 साल के किशोर ने दुष्कर्म किया। बच्ची ने घर पहुंचकर घरवालों को घटना की जानकारी दी। किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी पिता की तलाश की जा रही है। बच्ची के पिता ने आरोपी के पिता को घटना की जानकारी दी जिस पर आरोपी के पिता ने बच्ची के पिता के साथ फोन पर अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक हापुड़ जिले का एक व्यक्ति पिछले कुछ वर्षों से थाना अरनिया क्षेत्र के एक गांव में अपनी सुसराल में रह रहा था। उसकी सात साल की बेटी 17 जून की शाम पास में पानी लेने के लिए गई थी। पुलिस ने बताया कि इस दौरान गांव के ही रहने वाले 14 साल के किशोर ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने घर पहुंचकर घरवालों को घटना की जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार बच्ची के पिता ने आरोपी के पिता को घटना की जानकारी दी जिस पर आरोपी के पिता ने बच्ची के पिता के साथ फोन पर अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी। खुर्जा पुलिस क्षेत्राधिकारी पूर्णिमा सिंह ने बताया किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी पिता की तलाश की जा रही है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
