सम्बंधित जानकारी
- भगवंत मान : प्रोफाइल
- punjab new cm oath ceremony 2022 Live update : शपथ से पहले बोले भगवंत मान- आज एक नया सवेरा
- रूस-यूक्रेन के बीच समाधान की उम्मीद में सेंसेक्स 800 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी भी 16,800 के पार
- नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, कहा- जो आदेश मिला वह किया
- RSS की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक गुजरात में संपन्न, डॉ. शास्त्री ने किया संबोधित
UP: अमेठी में जमीन विवाद में 2 पक्ष भिड़े, 3 की मौत
अमेठी। अमेठी जिले के अमेठी थाना क्षेत्र के ग्राम राजापुर-गंगवाछ गांव में मंगलवार शाम को भूमि विवाद को लेकर 2 पक्षों में हुई मारपीट में 3 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
अमेठी के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विनोद कुमार पांडे ने पत्रकारों को बताया कि घटना उस समय हुई, जब यादव समुदाय के 2 गुट जमीनी विवाद में लाठी-डंडों से लैस होकर भिड़ गए जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि 4-5 घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना भूमि विवाद के कारण हुई। पांडे के अनुसार गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी गांव में डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
