Hanuman Chalisa

पेट्रोल और डीजल के दाम दूसरे दिन भी बढ़े, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव

गुरुवार, 3 दिसंबर 2020 (08:27 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बावजूद घरेलू मार्केट में तेल विपणन कंपनियों ने गुरुवार को देश के 4 बड़े महानगरों में लगातार दूसरे दिन पेट्रोल के दाम में 15 से 17 पैसे और डीजल में 18 से 20 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है।
 
दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल की कीमत 17 पैसे और डीजल की कीमत 19 पैसे प्रति लीटर बढ़ी है। दोनों ईंधनों के दाम गुरुवार को यहां क्रमशः 82.66 रुपए और डीजल 72.84 रुपए प्रति लीटर हो गए। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 17 पैसे बढ़कर 89.33 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 20 पैसे बढ़कर 79.42 रुपए प्रति लीटर हो गया।
 
कोलकाता में पेट्रोल के भाव 17 पैसे बढ़कर 84.18 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 20 पैसे बढ़कर 76.41 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। चेन्नई में भी पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा हो गया है। पेट्रोल के दाम 15 पैसे बढ़कर 85.59 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 18 पैसे बढ़कर 78.24 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए। (वार्ता)

Show comments

अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल क्यों नहीं होंगे मोजतबा, जानिए भारत से कौन-कौन पहुंचा ईरान

एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती, स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर क्‍या बोले डॉक्टर?

ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, लगा एक और तगड़ा झटका, TMC की प्रदेश अध्‍यक्ष ने दिया इस्‍तीफा

दूसरे देशों में इथेनॉल की वजह से क्यों नहीं होते वाहन खराब?

मणिपुर में महंगाई का बम! पेट्रोल 250, गैस सिलेंडर 5000 रुपए, आखिर ऐसा क्या हुआ?

सभी देखें

गाजियाबाद में चलती कार में 'क्लिनिक', अवैध भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी धमकी, बोले- चाहूं तो सबको खत्म कर दूं.. ईरान ने भी किया तीखा पलटवार

उत्तराखंड सरकार के 5 साल, मुख्यमंत्री धामी का दमदार नेतृत्व, प्रदेश की राजनीति में रचा नया इतिहास

ममता बनर्जी ने संभाली TMC की कमान, बागी नेताओं को दी चुनौती, बोलीं- मुझे रोकना है तो मारना पड़ेगा...

Gujarat : गांधीनगर-अहमदाबाद एयरपोर्ट मार्ग पर केबल-स्टेड ब्रिज का उद्घाटन, भाट चौराहे पर ट्रैफिक जाम होगा खत्म

अगला लेख