biodatamaker

कुछ ही घंटों में बेकार हो जाएगा 2000 का नोट, जल्द करें यह काम

Updated: शुक्रवार, 29 सितम्बर 2023 (10:45 IST)
2000 Rupee note : अगर आपके पास 2000 रुपए का नोट है और उसे बदलवाने की सोच रहे हैं तो आप यह काम तुरंत कर लें। आज शुक्रवार है और कल 5वां शनिवार है। ऐसे में दोनों ही दिन बैंक चालू रहेंगे।
 
आपको हर हाल में इन 2 दिनों में अपने 2000 के नोट को बदलना होगा। आप किसी भी बैंक में नोट बदल सकते हैं। इसके लिए आपकों पहचान पत्र भी नहीं दिखाना होगा। कुछ ही घंटों में यह नोट आपके किसी काम का नहीं रहेगा।
 
रिजर्व बैंक ने 2000 के नोट को बदलवाने की आखिरी तारिख 30 सितंबर तय की है। इसके बाद आप इस नोट से बाजार में कोई लेन-देन नहीं कर पाएंगे। सभी के लिए नोट बदलने की आखिरी तारिख 30 सितंबर ही है। ऐसे में पेट्रोल पंप, होटल, शॉपिंग मॉल और दुकानों पर अब यह नोट नहीं लिए जा रहे हैं। 
 
केंद्रीय बैंक ने 19 मई, 2023 को 2000 रुपए के नोटों को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी। 2,000 रुपए के नोटों को बंद करने का ऐलान करते समय कहा था कि 31 मार्च 2023 तक 3.62 लाख करोड़ रुपए मूल्य के नोट सर्कुलेशन में थे। 31 अगस्त तक सर्कुलेशन में मौजूद कुल 2,000 रुपए के नोटों में से 93 फीसदी आरबीआई के पास वापस आ चुके थे।
 
क्या बढ़ेगी डेडलाइन : कई लोगों को लगता है कि सरकार नोट बदलने की आखिरी तारिख बढ़ा सकती है। चुंकि एक माह पहले मात्र 7 प्रतिशत नोट ही बाजार में मौजुद थे इनमें से कई नोट बैंकों में वापस आ गए हैं। ऐसे में इस बात की उम्मीद ना के बराबर है। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

Nepal flash floods : नेपाल-तिब्बत सीमा पर तबाही के बीच कितने भारतीय अभी भी हैं लापता, MEA ने बताया आंकड़ा

Champat Rai : राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय की वापसी के दरवाजे बंद? नए महासचिव गोविंद देव गिरि का बड़ा खुलासा

Air India ने फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट को निकाला, Psychoactive Substance टेस्ट आया Non-Negative, AAIB रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Kia Sorento में पहली बार Real-Time Generative AI और भी धांसू फीचर्स, जानिए कीमत

UP Drug Network पर बड़ा शिकंजा, 228 किलो नशीली दवाएं जब्त, 9.60 लाख Alprazolam टैबलेट समेत 6 गिरफ्तार

अगला लेख