ramcharitmanas

भारत पाक तनाव के बीच अगर बंकर में रहना पड़े तो अपनी हेल्थ का ध्यान कैसे रखें?

Written By WD Feature Desk
Updated: शनिवार, 10 मई 2025 (15:10 IST)
How to stay healthy in a bunker: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। हाल ही में हुए पहलगाम-बैसारन आतंकी हमले और भारत की तीव्र प्रतिक्रिया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पूरे देश में सिविल डिफेंस ड्रिल्स और आपातकालीन तैयारी का माहौल है। सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे ब्लैकआउट, साइरन और सीमित समय के लिए बंकरों में रहने जैसे हालात के लिए खुद को तैयार रखें।
 
ऐसे समय में आम नागरिकों को सिर्फ राशन या गैजेट्स की नहीं, स्वास्थ्य की तैयारी की भी ज़रूरत है। बंकर में रहना मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इस लेख में हम जानेंगे कि यदि कभी युद्ध जैसी स्थिति आए और हमें कुछ दिन के लिए बंकर में रहना पड़े, तो स्वस्थ रहने के लिए क्या उपाय अपनाने चाहिए।
 
1. संतुलित और सुरक्षित भोजन का इंतज़ाम रखें
बंकर में रहते समय फ्रेश खाना मिलना मुश्किल हो सकता है। इसलिए पहले से ऐसा स्टॉक रखें जो लंबे समय तक खराब न हो और पोषण भी दे। फूड पैकेट्स जैसे पोहा, उपमा, ओट्स, ड्राई फ्रूट्स, एनर्जी बार्स और इंस्टेंट सूप जैसे विकल्प रखें। प्रोटीन के लिए चना, मूंगफली, पैकेट वाला दूध पाउडर और अंडों का पाउडर मददगार हो सकता है। जरूरी है कि कंटेनर्स एयरटाइट हों और खाना बार-बार छूने से बचे।
 
2. पानी
शरीर को हाइड्रेटेड रखना सबसे अहम है। बंकर जैसे बंद जगहों में तापमान और हवा दोनों असामान्य हो सकते हैं। पानी के बड़े कंटेनर रखें और साथ में वॉटर प्यूरीफाइंग टैबलेट्स या लाइफ स्ट्रॉ जैसे साधन भी जरूरी हैं। एक व्यक्ति के लिए कम से कम 2 लीटर पानी प्रतिदिन का भंडार रखें। कोशिश करें कि बंकर में पानी को ठंडी और अंधेरी जगह पर स्टोर किया जाए ताकि वह लंबे समय तक पीने लायक रहे।
 
3. मानसिक स्वास्थ्य का रखें विशेष ध्यान
बंकर में सीमित जगह, अंधेरा, डर और अनसर्टेन मेंटल हेल्थ पर भारी असर डाल सकते हैं। फैमिली के साथ बातचीत करते रहें और बच्चों को भरोसा दें। मन बहलाने के लिए किताबें, मोबाइल गेम्स (चार्ज और बैटरी बैकअप के साथ) और सॉफ्ट म्यूजिक रखें। मेडिटेशन और गहरी सांस की एक्सरसाइज रोज 10-15 मिनट करें, इससे दिमाग शांत रहेगा।
 
4. नींद और आराम का रखे ध्यान
बंकर की स्थिति में नींद का चक्र गड़बड़ा सकता है। थकान और नींद की कमी से शरीर कमजोर होता है। कोशिश करें कि सोने के लिए फिक्स समय तय हो। साथ में कंबल, मैट्रेस या फोल्डेबल चटाई रखें जिससे आराम से लेटा जा सके। आंखों पर लगाने के लिए स्लीप मास्क और कानों के लिए ईयरप्लग्स शोर से राहत देंगे।
 
5. साफ-सफाई और हाइजीन बनाए रखें
बंकर में सीमित जगह और लोग ज्यादा होने पर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। सेनिटाइजर, वेट वाइप्स, डियोडरेंट, मास्क, ग्लव्स आदि रखें। छोटे बच्चों और महिलाओं के लिए विशेष हाइजीन किट बनाएं। हर व्यक्ति का टॉवेल, ब्रश और कपड़ा अलग हो।
 
6. मेडिकल किट साथ रखें 
बंकर में छोटे-मोटे इलाज खुद ही करने पड़ सकते हैं, इसलिए फर्स्ट एड बॉक्स अनिवार्य है। बुखार, दर्द, एलर्जी, गैस, सर्दी-खांसी, डायरिया जैसी आम बीमारियों की दवाइयां रखें। एंटीसेप्टिक क्रीम, पट्टियां, थर्मामीटर, और ऑक्सीमीटर जैसे गैजेट जरूरी हैं। अगर घर में कोई डायबिटीज या ब्लड प्रेशर के मरीज हैं, तो उनकी दवाइयां पहले से स्टॉक में हों। 


अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

ALSO READ: ब्लैकआउट या युद्ध जैसी स्थिति में हर किसी के घर में होने चाहिए ये 6 जरूरी गैजेट्स
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख