dharma sangrah

LPG से लेकर आधार और क्रेडिट कार्ड तक सितंबर में क्या-क्या बदला?

Updated: रविवार, 1 सितम्बर 2024 (15:05 IST)
changes in september : सितंबर के पहले दिन देश में आज से कई बड़े बदलाव हुए हैं। कमर्शियल गैस सिलेंडर, एटीएफ, आधार कार्ड, क्रेडिट कार्ड और FD से जुड़े नियमों में बदलाव आपके जीवन पर बड़ा असर डालेंगे। जानिए आज से देश में क्या क्या बदला है...
 
महंगी हुई कमर्शियल गैस : होटल और रेस्तरां में उपयोग किए जाने वाले 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के 39 रुपए प्रति सिलेंडर महंगे हो गए। दिल्ली में वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत बढ़कर 1,691.50 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई। अब मुंबई में एक सिलेंडर 1,644 रुपए में मिलेगा। वहीं कोलकाता में 1,802.50 रुपए और चेन्नई में 1,855 रुपए प्रति होगी। 1 अगस्त को भी इसकी कीमतों में 6.5 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी। इससे पहले, चार बार मासिक कीमतों में कटौती की गई थी। ALSO READ: महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, जानिए कहां कितने बढ़े दाम?
 
विमान ईंधन 4.6 प्रतिशत सस्ता : सार्वजनिक क्षेत्र की खुदरा ईंधन कंपनियों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विमान ईंधन यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमत 4,495.5 रुपए प्रति किलोलीटर यानी 4.58 प्रतिशत की कटौती की गई है। कटौती के बाद एटीएफ के दाम में मुंबई में घटकर 87,432.78 रुपए प्रति किलोलीटर हो गई है जो इससे पहले 91,650.34 रुपए प्रति किलोलीटर थी। विमानन कंपनियों की कुल परिचालन लागत में ईंधन की हिस्सेदारी लगभग 40 प्रतिशत है। ऐसे में दाम में कटौती से इन कंपनियों पर लागत बोझ कम होगा। ALSO READ: विमान ईंधन के दाम में हुई कटौती, क्‍या कम होगा फ्लाइट का किराया
 
क्रेडिट कार्ड रिवार्ड पाइंट : एचडीएफसी बैंक ने यूटिलिटी ट्रांजैक्शन पर रिवार्ड पाइंट की लिमिट तय कर दी है। क्रेडिट कार्ड यूजर्स अब हर माह 2000 से ज्यादा के रिवॉर्ड पाइंट नहीं पा सकते हैं। साथ ही थर्ड पॉर्टी ऐप से एजुकेशनल पेमेंट करने पर भी रिवॉर्ड पाइंट नहीं मिलेंगे। IDFC First Bank ने क्रेडिट कार्ड पर देय न्‍यूनतम राशि को कम करने का फैसला किया है। साथ ही पेमेंट की तारीख भी 18 से घटाकर 15 दिन कर दी है।
 
फ्री आधार अपडेट : अगर आप अपने आधार कार्ड में कुछ अपडेट करवाना चाहते हैं उसे 14 सितंबर के पहले करवा लें। आपको कोई चार्ज नहीं देना होगा। इसके बाद आधार से जुड़ी कुछ चीजों को अपडेट कराने के लिए आपको शुल्क भरना पड़ेगा। पहले फ्री में आधार अपडेट कराने की आखिरी डेट 14 जून 2024 थी, जिसे बढ़ाकर 14 सितंबर 2024 किया गया था।
 
FD से जुड़े नियमों में बदलाव : IDBI बैंक ने स्‍पेशल एफडी 300 दिन, 375 दिन और 444 दिन के टेन्‍योर की डेडलाइन 30 सितंबर कर दी है। इंडियन बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक की स्‍पेशल एफडी की डेडलाइन भी 30 सितंबर है। SBI अमृत कलश स्‍पेशल एफडी स्‍कीम की डेडलाइन भी 30 सितंबर रखी गई है। इसके बाद इन एफडी स्‍कीमों में निवेश नहीं किया जा सकेगा।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

सभी देखें

ट्रंप की टैरिफ नीति से बिगड़े समीकरण, भारत, चीन और रूस के गठबंधन से बढ़ेगी अमेरिका की टेंशन

‘GDP ग्रोथ का जश्न आम आदमी कैसे मनाए?’ खरगे ने PM मोदी पर साधा निशाना, बेरोजगारी-महंगाई से लेकर असमानता तक गिनाईं चुनौतियां

पीएम मोदी का नया मंत्र- Wed in India, आखिर क्या है इसके मायने?

दवाओं पर अब तक लागू नहीं हुआ नया नियम, पूरी स्‍ट्रिप खरीदने को मजबूर मरीज, पैकेजिंग बदली तो बढ़ेगा जेब पर भार

खटीमा में सीएम धामी ने उठाया चाय का लुत्फ, राहुल गांधी पर साधा निशाना

अगला लेख