sundarkand

इस तारीख से वाहनों के लिए FASTag अनिवार्य, नितिन गडकरी का ऐलान

Updated: गुरुवार, 24 दिसंबर 2020 (23:23 IST)
नई दिल्ली। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि 1 जनवरी से सभी वाहनों के लिए फास्टैग को अनिवार्य किया गया है। केंद्र सरकार ने इस साल नवंबर में एक जनवरी से सभी वाहनों के लिए फास्टैग प्रणाली अनिवार्य करने संबंधी अधिसूचना जारी कर दी थी।

गडकरी ने गुरुवार को यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अब तक जो छूट कुछ वाहनों को दी जा रही थी, उसे खत्म कर दिया गया है और 1 जनवरी 2021 से सभी वाहनों के लिए फास्टैग जरूरी कर दिया गया है।

केंद्र सरकार ने इस साल नवंबर में एक जनवरी से सभी वाहनों के लिए फास्टैग प्रणाली अनिवार्य करने संबंधी अधिसूचना जारी कर दी थी।फास्टैग प्रणाली 201 में लागू की गई थी और 2018 तक 34 लाख से ज्यादा वाहन फास्टैग का इस्तेमाल कर रहे थे।

वर्ष 2017 के बाद खरीदे जाने वाले सभी वाहनों के लिए फास्टैग को जरूरी कर दिया था। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से सभी वाहनों को टोल प्लाजा पर टोल के नकद भुगतान के लिए नहीं रुकना पड़ेगा और यात्रा में समय की बचत होगी। (वार्ता)

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

छत्तीसगढ़ में 'पीएम आवास' पर महासंग्राम, कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, सरकार की किरकिरी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

22 साल का फासला और उम्र 45 साल... कश्मीरी महिला ने 10वीं पास कर रच दिया इतिहास

राजस्थान में विदाई से पहले मानसून मेहरबान, गुजरात के 9 जिले बारिश से बेहाल

अगला लेख