suvichar

H-1B वीजा की सीमा बढ़ा सकते हैं बिडेन, भारतीय पेशेवरों को होगा फायदा

Updated: रविवार, 8 नवंबर 2020 (11:16 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन (Joe Biden) H-1B सहित अन्य उच्च कौशल वीजा की सीमा बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा वह विभिन्न देशों के लिए रोजगार आधारित वीजा के कोटा को समाप्त कर सकते हैं। माना जा रहा है कि इन दोनों ही कदमों से हजारों भारतीय पेशेवरों को फायदा होगा।
 
 
कमला हैरिस अमेरिका की नई उपराष्ट्रपति होंगी। माना जा रहा है कि बिडेन H-1B वीजाधारकों के जीवनसाथी के लिए कार्य वीजा परमिट को रद्द करने के ट्रंप प्रशासन के फैसले को भी पलट सकते हैं। ट्रंप प्रशासन के इस फैसले से अमेरिकी में रहने वाले भारतीय परिवार प्रभावित हुए थे।
 
बिडेन प्रशासन की योजना एक वृहद आव्रजन सुधार पर काम करने की है। प्रशासन एकमुश्त या टुकड़ों में इन सुधारों को लागू करेगा।
 
बिडेन अभियान द्वारा जारी दस्तावेज में कहा गया है, ‘उच्च कौशल के अस्थायी वीजा का इस्तेमाल पहले से अमेरिका में विभिन्न पदों पर काम करने के लिए मौजूद पेशेवरों की नियुक्ति को हतोत्साहित करने के लिए नहीं किया जाना चाहिए।‘
 
उल्लेखनीय है कि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की कुछ आव्रजन नीतियों से भारतीय पेशेवर बुरी तरह प्रभावित हुए थे। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख