Daily Horoscope
✕

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 85 लाख के पार, 5.12 लाख एक्टिव

Updated: रविवार, 8 नवंबर 2020 (10:50 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस (CoronaVirus) संक्रमण के 45,674 नए मामले सामने आने के बाद रविवार को संक्रमितों की कुल संख्या 85,07,754 हो गई। 559 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद बढ़कर 1,26,121 हो गई।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आज सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या लगातार 9वें दिन 6 लाख से नीचे है। भारत में उपचाराधीन कोविड-19 रोगियों की संख्या 5,12,665 है। अब तक 78,68,968 लोग संक्रमण से उबर चुके है।
 
भारत में 7 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार चले गए थे।
 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 7 नवंबर तक कुल 11,77,36,791 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई जिनमें से 11,94,487 नमूनों की जांच शनिवार को ही की गई। 

Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

LIVE: अमेरिका मिड टर्म इलेक्शन में ट्रंप को बड़ा झटका, दोनों सदनों में डेमोक्रेट्स आगे, कहां किसने मारी बाजी?

देवास शराब कांड के बाद एक्शन में सरकार, 5 जिलों में पुलिस का शिकंजा, ड्रग्स माफिया के लिए 2029 का टारगेट तय

देवास में टीआई को रौंदने वाले आरोपी ट्रक ड्राइवर व क्लीनर का शॉर्ट एनकाउंटर, कस्टडी से भागने की कोशिश,पैर में लगी गोली

तारिक रहमान सरकार के लिए सिर दर्द बनता कपड़ा मजदूरों का आंदोलन

श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका, दो फीट गहरा गड्ढा; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अगला लेख