suvichar

3 माह तक EMI से मिलेगी मुक्ति, SBI से लेकर ICICI तक सभी बैंकों ने किया ऐलान

Updated: बुधवार, 1 अप्रैल 2020 (16:47 IST)
देश में लगातार बढ़ रहे Corona Virus के खतरे को देखते हुए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया है। इस वजह से आम लोगों का बजट पूरी तरह गड़बड़ा गया है। लोग घरों में कैद है। इस स्थिति में RBI के निर्देश पर SBI से लेकर HDFC तक कई बैंकों ने EMI में छूट का ऐलान किया है। यह छूट क्रेडिट कार्ड बिल पर भी लागू होगी। हालांकि बैंकों ने इसके लिए कुछ शर्ते भी लगाई है।

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर स्टॉप ईएमआई नाम से पेज बनाया है। इसमें कहा गया है कि अगर आप अभी 3 माह EMI नहीं भरते हैं तो आपकी किश्तें कुल रिपेमेंट पिरियड में 3 माह आगे बढ़ जाएगी। इस पेज पर जाकर आप 2 फॉर्म डाउनलोड कर उसे ऑनलाइन भर दें और बैंक भेज दे। इसके बाद आपकी EMI 3 माह तक नहीं कटेगी।

SBI ने साफ किया है कि तीन महीने की छूट की अवधि के दौरान वह ब्याज में छूट नहीं देगा। ब्याज छूट की अवधि पूरा होने के बाद वसूला जाएगा।

ICICI बैंक ने भी अपने ग्राहकों को मैसेज भेजकर कहा है कि अगर आप यह सुविधा चाहते हैं तो आप बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यह विकल्प चुन सकते हैं। यदि आप कोई विकल्प नहीं चुनते हैं तो प्रोडक्ट पर डिफॉल्ट ऑपशन लागू हो जाएगा।

IDBI के सिर्फ उन्हीं ग्राहकों को 3 अप्रैल तक बैंक को सूचित करना होगा जो EMI में यह छूट नहीं चाहते। अन्य सभी को इस छूट का फायदा मिलेगा। केनरा बैंक ने भी अपने ग्राहकों से कहा है कि अगर वे यह छूट नहीं चाहते तो मोबाइल नंबर 8422004008 SMS में NO लिखकर भेज दें।

HDFC, बैंक ऑफ बड़ोदा, पंजाब एंड सिंध बैंक समेत लगभग सभी बैंकों ने इस संबंध में अपने ग्राहकों को सूचना दे दी है। कुछ बैंक 2 माह और कुछ 3 माह के लिए यह सुविधा दे रहे हैं।

बहरहाल आपने किसी भी बैंक से लोन लिया है और आप EMI से मुक्ति चाहते हैं तो  आपके लोन की अवधि उतने महीने के लिए बढ़ जाएगी और इस पर ब्याज भी लगेगा।
लेखक के बारे में
नृपेंद्र गुप्ता
नृपेंद्र गुप्ता पिछले 21 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्रिंट एवं डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य का अनुभव। वर्तमान में वेबदुनिया की न्यूज टीम में सहायक संपादक के रूप में कार्यरत हैं।   अनुभव : नृपेंद्र गुप्ता 2 दशक से ज्यादा समय से प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में कार्य.... और पढ़ें

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

छत्तीसगढ़ में 'पीएम आवास' पर महासंग्राम, कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, सरकार की किरकिरी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

22 साल का फासला और उम्र 45 साल... कश्मीरी महिला ने 10वीं पास कर रच दिया इतिहास

राजस्थान में विदाई से पहले मानसून मेहरबान, गुजरात के 9 जिले बारिश से बेहाल

अगला लेख