ganesh chaturthi
✕

PF से लेकर PAN card तक, 1 अप्रैल से 5 बड़े बदलाव, आपकी जेब पर डालेंगे सीधा असर

Updated: रविवार, 31 मार्च 2024 (17:13 IST)
Rules Changes From April 1, 2024 : मार्च महीने का आज अंतिम दिन है। वित्त वर्ष का भी यह अंतिम दिन है। अब 1 अप्रैल से कई बदलाव होंगे, जिनका सीधा असर आपकी जेब पर होगा। जानिए कौनसे हैं वे बदलाव 
 
1. EPFO का ट्रांसफर : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के नियमों में 1 अप्रैल से बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब नौकरी बदलने की स्थिति में कर्मचारी का ईपीएफओ खाता खुद-ब-खुद नए नियोक्ता के पास ट्रांसफर हो जाएगा। पहले के नियम के अनुसार खाताधारकों के आवेदन पर ही खाते को ट्रांसफर किया जाता था।
 
2. निष्क्रिय हो जाएगा पैन कार्ड : सरकार पैन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक करने की अंतिम तारीख को कई बार बढ़ाया जा चुका है। अगर 31 मार्च से पहले आपने अपना पैन और आधार कार्ड लिंक नहीं कराया तो आपका पैन कार्ड कैंसिल हो सकता है। पैन कार्ड निष्क्रिय होने पर आपको कई तरह की परेशानी हो सकती है। ऐसे में उसे दोबारा एक्टिव कराने के लिए आपको 1000 रुपए के जुर्माने का भी भुगतान करना पड़ेगा। 31 मार्च 2024 से पहले अपना पैन और आधार कार्ड आपस में लिंक करा लें।
ALSO READ: चुनावी बॉण्ड को लेकर उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले असली चेहरा लोगों के सामने आ गया
3. LPG की कीमतों में बदलाव : देशभर में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 1 अप्रैल को बदलाव होता है। ऐसे में 1 अप्रैल को कमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों बदलाव हो सकता है। हालांकि हो सकता लोकसभा चुनाव को देखते हुए आम जनता को एलपीजी की कीमतों में कुछ राहत मिले।
4. फास्टैग में बदलाव : अगर आप फास्टैग का इस्तेमाल करते हैं तो एनएचएआई ने लोगों से 1 अप्रैल से पहले केवाईसी अपडेट करने को कहा है। ऐसा न करने पर आपके फास्टैग अकाउंट को डीएक्टिवेट कर दिया जाएगा। इसके बाद आपके खाते में भले ही पैसे हो लेकिन आप अपने टोल का भुगतान नहीं कर पाएंगे। ऐसे में आपको 1 अप्रैल से पहले केवाईसी अपडेट करना आवश्यक है।
 
5. क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदला : 1 अप्रैल 2024 से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत होने के बाद क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में भी बदलाव होने हैं। इसमें एसबीआई क्रेडिट कार्ड के नियम 1 अप्रैल 2024 से बदल जाएंगे। नए नियमों के अनुसार क्रेडिट कार्ड के जरिए किराए का भुगतान करने पर अब रिवार्ड प्वाइंड नहीं जारी किए जाएंगे। कई बैंकों के क्रेडिट कार्ड पर भी यह नियम 15 अप्रैल 2024 से लागू किया जा सकता है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख