Hanuman Chalisa

जेडी वेंस होंगे अमेरिका के उपराष्‍ट्रपति, क्या है उनका भारत कनेक्शन?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 6 नवंबर 2024 (15:20 IST)
US Election results : पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनाव में बहुमत हासिल कर लिया है। वे अमेरिका के 47वें राष्‍ट्रपति होंगे। उन्होंने ओहायो से सीनेटर जेडी वेंस को उपराष्‍ट्रपति पद के लिए नामित किया था। ट्रंप के साथ ही वे भी उपराष्‍ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करेंगे। जेडी की पत्नी ऊषा चिलुकुरी वेंस भी कमला हैरिस की तरह ही भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक हैं। इस नाते वे भारत के दामाद हुए। 
 
जेडी वेंस लेखक, निवेशक और डोनाल्ड ट्रंप के आलोचक रह चुके हैं। ऐसे में कई लोगों को इस नाम ने चौंकाया था। हालांकि राष्‍ट्रपति चुनाव में दोनों ने एक टीम के रूप में शानदार ढंग से काम किया। ALSO READ: कितनी गहरी है डोनाल्ड ट्रंप से पीएम मोदी की दोस्ती, अमेरिकी राष्ट्रपति को किस तरह दी बधाई?
 
वेंस का भारत कनेक्शन : जेडी वेंस ने 2014 में भारतीय मूल की ऊषा चिलुकुरी से शादी की थी। ऊषा और जेडी के 3 बच्चे ईवान, विवेक और मीराबेल हैं। ऊषा के मां-बाप भारत से अमेरिका जाकर बस गए थे। ऊषा सेन डियागो में पली बढ़ीं। उन्होंने येल से ग्रैजुएशन की पढ़ाई पूरी की और फिर कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री की।
 
उषा सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स की क्लर्क के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। इन दिनों ऊषा वकालत कर रही हैं। वेंस उन्हें अपना आध्‍यात्मिक गुरु भी बताते हैं। ऊषा (39) सेकंड लेडी (उपराष्ट्रपति की पत्नी) का दर्जा पाने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी हैं। ALSO READ: अमेरिकी चुनाव में भारतीय मूल के इन 6 दिग्गजों ने मारी बाजी
 
भारतीय अप्रवासियों की बेटी ऊषा सैन डिएगो में पली-बढ़ीं। वह 2014 तक डेमोक्रेटिक पार्टी की सदस्य थीं। ऊषा ने ‘येल लॉ स्कूल’ से स्नातक किया और वह दीवानी मुकदमों की वकील हैं। येल लॉ स्कूल में पढ़ाई के दौरान ऊषा और वेंस की मुलाकात हुई। वह सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स के क्लर्क के तौर पर भी काम कर चुकी हैं।
 
वेंस दंपति की शादी 2014 में केंटकी में हुई थी और एक अलग समारोह में उन्होंने हिन्दू रीति-रिवाजों को निभाते हुए पुजारी से आशीर्वाद लिया था। वेंस और ऊषा के दो बेटे इवान तथा विवेक और एक बेटी मिराबेल हैं।
 
ऊषा की वजह से भी ट्रंप को मिला भारतीयों का साथ : बताया जा रहा है कि चुनाव में कमला हैरिस को भारतीय समुदाय की नाराजगी भारी पड़ गई। विदेश मंत्री एस जयशंकर जब अमेरिका गए थे तो कमला ने उनसे मिलने से मना कर दिया था। जम्मू कश्मीर और धारा 370 पर भी उनका रूख अलग था। इधर मोदी से दोस्ती और जेडी वेंस की पत्नी ऊषा चिलुकुरी का भारतीय मूल का होने की वजह से भी ट्रंप को भारतीय समुदाय के कनेक्ट होने में मदद मिली।   
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

गन्ना किसानों के हित में योगी सरकार सख्त, घटिया खाद-कीटनाशक देने वाली चीनी मिलों पर होगी बड़ी कार्रवाई

LIVE: स्टील्थ फ्रिगेट INS महेंद्रगिरि नौसेना में शामिल

Gujarat TAT-HS Exam Date: उच्चतर माध्यमिक शिक्षक बनने का इंतजार खत्म, 2 अगस्त को होगी परीक्षा; जल्द आएंगे एडमिट कार्ड

दतिया में बीजेपी ने क्यों काटा नरोत्तम मिश्रा का टिकट, बवाल कर रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज, टियर गैस का प्रयोग

PM मोदी बोले- 9 महीने में हुआ भारत-न्यूजीलैंड FTA, 2030 तक व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

अगला लेख