1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अमेरिकी चुनाव
  4. ट्रंप का दावा, अब अमेरिका के पास हैं तेज रफ्तार तक मार कर सकने वाली हाइपरसोनिक मिसाइलें

ट्रंप का दावा, अब अमेरिका के पास हैं हाइपरसोनिक मिसाइलें, जानिए क्या है इसकी रफ्तार

Donald Trump
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा के ओकाला में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुु्ुुए कहा है कि देश के पास अब हाइपरसोनिक मिसाइलें हैं। हाइपरसोनिक मिसाइलें ध्वनि की गति से 5 से 20 गुना तेज रफ्तार तक मार कर सकती हैं। 

ट्रंप ने कहा कि आप लोग जिसके बारे में सुना करते थे, वे हाइपरसोनिक मिसाइलें अब हमारे पास हैं। पहले ये मिसाइलें हमारे पास नहीं थीं, क्योंकि ओबामा प्रशासन के दौरान कई अन्य देश हमारी तकनीक और योजना को चुरा रहे थे लेकिन अब ये हाइपरसोनिक मिसाइलें हमारे पास हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उनका प्रशासन किसी भी प्रकार की हथियारों की दौड़ में शामिल नहीं होगा और उम्मीद है कि अमेरिका को परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने की कभी जरूरत नहीं पड़ेगी।
 
गौरतलब है कि अमेरिका ने रूस और चीन का मुकाबला करने के लिए इस वर्ष हाइपरसोनिक मिसाइलें विकसित करने के लिए अपनी योजना को आगे बढ़ाया था। (भाषा)
अगला लेख
खुशखबर, त्योहारी सीजन में पश्चिम रेलवे चलाएगा 12 जोड़ी स्पेशल ट्रेन