suvichar
✕

ट्रंप ने राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से नामांकन आधिकारिक तौर पर किया स्वीकार

Updated: मंगलवार, 15 सितम्बर 2020 (16:09 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नवंबर में होने वाले चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद का नामांकन आधिकारिक तौर पर स्वीकार कर लिया। अमेरिका में 3 नवंबर को चुनाव है। ट्रंप (74) ने रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन (आरएनसी) के आखिरी दिन गुरुवार को व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में नामांकन स्वीकार किया।
ALSO READ: ट्रंप का बड़ा ऐलान, अब प्लाज्मा से होगा कोविड-19 का इलाज
ट्रंप ने कहा कि मैं आज रात आपके समर्थन के साथ यहां खड़ा हूं। पिछले 4 शानदार वर्षों में हमने जो असाधारण प्रगति की है, उस पर गर्व है और अगले 4 वर्षों में भी हम अमेरिका के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेंगे। ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ मंच तक आए थे। उनकी बेटी इवांका ट्रंप ने उनका परिचय दिया।
 
इवांका ने कोविड-19 के दौरान अपने पिता के कदमों तथा आर्थिक नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि 4 साल पहले मैंने आपसे कहा था कि मैं संघर्ष के वक्त अपने पिता के साथ खड़ी रहूंगी और 4 साल बाद मैं यहां हूं। उन्होंने कहा कि पापा, लोग आप पर अपरंपरागत होने के कारण निशाना साधते हैं। लेकिन आपके सच्चे होने की वजह से मुझे आपसे प्यार है और प्रभावशाली होने के लिए मैं आपका सम्मान करती हूं। इवांका ने कहा कि वॉशिंगटन ने डोनाल्ड ट्रंप को नहीं बदला, डोनाल्ड ट्रंप ने वॉशिंगटन को बदल दिया। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख