biodatamaker
✕

गोरखपुर के भाजपा विधायक को पार्टी ने दिया नोटिस, एक सप्ताह में स्पष्टीकरण देने का निर्देश

Updated: शुक्रवार, 28 अगस्त 2020 (09:17 IST)
लखनऊ। भाजपा की रीति-नीति व सिद्धांतों के विरुद्ध आचरण करने के आरोप में गोरखपुर शहर के विधायक डॉ. राधा मोहनदास अग्रवाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
ALSO READ: ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा में लाने वाले जफर इस्लाम को मिला इनाम,जाएंगे राज्यसभा
भाजपा कार्यालय द्वारा गुरुवार को जारी बयान के मुताबिक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर ने डॉ. राधा मोहनदास अग्रवाल को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कहा कि पार्टी आचरण विरुद्ध आपके द्वारा सरकार व संगठन की छवि को धूमिल करने वाली पोस्ट सोशल मीडिया पर की जा रही है। बयान में विधायक से कहा गया कि आपका यह कृत्य अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। उक्त के संदर्भ में आप अपना स्पष्टीकरण एक सप्ताह के भीतर पार्टी कार्यालय भेजने का कष्ट करें।
 
गौरतलब है कि गोरखपुर की सदर सीट से विधायक अग्रवाल ने 21 अगस्त को बताया था कि गोरखपुर के एक पार्टी कार्यकर्ता के रिश्तेदार के हत्यारोपी को पकड़ने में लखीमपुर खीरी पुलिस नाकाम साबित हुई है तब उन्होंने टिवटर का सहारा लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इसकी जानकारी दी।
 
विधायक ने कहा था कि उन्होंने इस संबंध में कई बार अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया लेकिन जब उन्हें कोई उचित समाधान नही मिला तब उन्होंने गुरुवार को मुख्यमंत्री को ट्वीट किए और जब उनकी समस्या का समाधान हो गया तब उन्होंने देर रात ट्वीट हटा दिया। अग्रवाल ने बताया था कि 17 अगस्त को मैंने अपर मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक हितेश चंद्र अवस्थी को 5 बार फोन किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब मैंने टिवटर का सहारा लिया। इसके बाद अधिकारियों ने फोन कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
 
उन्होंने कहा था कि जब लखीमपुर खीरी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तब मैंने ट्वीट हटा दिया। भाजपा कार्यकर्ता मरेंद्र प्रताप के रिश्तेदार अजीत प्रताप की लखीमपुर खीरी में 25 जून की गोली लगने से मौत हो गई थी। विधायक अग्रवाल ने कहा था कि यह एक विधायक का काम है कि वह अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के काम को गंभीरता से लें। मुख्यमंत्री योगी का भी निर्देश है कि पार्टी के विधायक और सांसद अपने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ खड़े हों और उन्हें इंसाफ दिलाएं। (भाषा)

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख