suvichar

युवा सीनेटर से लेकर सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति तक का सफर तय करने वाले जो बिडेन से जुड़ीं खास बातें...

Updated: रविवार, 8 नवंबर 2020 (18:38 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन अमेरिकी राजनीति में पिछले 5 दशकों से सक्रिय है। उन्होंने देश के 5वें सबसे युवा सीनेटर से लेकर सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति तक का सफर तय किया है। जो बिडेन से जुड़ी खास बातें...

ALSO READ: जो बिडेन का अमेरिका से वादा- तोड़ने के बजाए जोड़ने वाला राष्‍ट्रपति बनूंगा
-पेनसिल्वेनिया में वर्ष 1942 में जन्मे जो रॉबिनेट बिडेन जूनियर ने डेलावेयर विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त की और बाद में वर्ष 1968 में कानून की डिग्री हासिल की।
-77 साल की उम्र में राष्ट्रपति चुनाव जीतने वाले बिडेन इससे पहले भी 2 बार 1998 और 2008 में राष्ट्रपति बनने के प्रयास में नाकाम रहे हैं। उनका राष्ट्रपति बनने का सपना तीसरे प्रयास में संभव हुआ। 
-2015 में बिडेन के सबसे बड़े बेटे ब्यू की 46 वर्ष की उम्र में कैंसर के चलते मौत हो गई थी। इस घटना ने उन्हें बुरी तरह तोड़ दिया और वे 2016 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से हट गए। 
-29 साल की उम्र में पहली बार सीनेटर चुने गए बिडेन 6 बार सीनेट के सदस्य रहे हैं। 
-बिडेन न तो सिगरेट पीते हैं और न ही शराब, उन्हें आइसक्रीम का शौक हैं।

ALSO READ: जो बिडेन ने 7 साल पहले किया था बड़ा खुलासा, जानिए क्या है उनका भारत से कनेक्शन
-2013 में बिडेन ने खुलासा किया था कि उनका भारत से गहरा नाता है और उनके कुछ रिश्तेदार अभी भी यहां रहते हैं।
-भारत और अमेरिका के बीच हुई परमाणु सहयोग संधि में भी उनकी अहम भूमिका रही थी। 
- बिडेन को अमेरिका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम’ से सम्मानित किया जा चुका है।
-बिडेन को 1968 में वियतनाम युद्ध के दौरान छात्र जीवन में 5 ड्राफ्ट विलंबन और किशोरावस्था में दमा की शिकायत के कारण सेना में भर्ती नहीं किया गया था।

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

राम मंदिर में नियम हुए सख्त, अब मशीनें करेंगी चढ़ावे की गिनती, वेबसाइट पर दिखेगा रोजाना का हिसाब

अयोध्या राम मंदिर में सुरक्षा में बड़ी सेंध, हैकर ने कंप्यूटर ID हैक कर बनाए फर्जी VVIP दर्शन पास, जांच शुरू

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

सीएमा क्रिकेट प्रीमियर लीग 3.0 में 15-16 सितंबर को 12 टीमें दिखाएंगी दम

अगला लेख