Hanuman Chalisa
✕

पहले भाषण में कमला हैरिस ने किया प्रभावित, मां को भी किया याद

Updated: रविवार, 8 नवंबर 2020 (09:05 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनने जा रहीं कमला हैरिस ने अपने भाषण में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में बढ़-चढ़ कर मतदान करने वाले अमेरिकी लोगों का धन्यवाद किया और उन्होंने सदियों से चले आ रहे महिलाओं के संघर्षों को भी याद किया।

ALSO READ: जो बिडेन का अमेरिका से वादा- तोड़ने के बजाए जोड़ने वाला राष्‍ट्रपति बनूंगा
उन्होंने कहा कि आपने रिकार्ड संख्या में वोट डालकर अमेरिका के लोकतंत्र एक नया अध्याय लिखा है। आपने उम्मीद, मर्यादा, विज्ञान और सच को चुना है। आपने जो बिडेन को अगला राष्ट्रपति चुना है।
 
सुश्री हैरिस ने महिलाओं को याद करते हुए कहा, ‘महिलाएं हमारे लोकतंत्र की रीढ़ की हड्डी हैं। वे औरतें जिन्होंने 100 वर्ष पहले 19वें संशोधन के लिए लड़ाई लड़ने के अलावा 55 वर्ष पहले मताधिकार के लिए संघर्ष किया है।‘
 
उन्होंने कहा कि इस पद पर पहुंचने वाली वह पहली महिला हो सकती हूं लेकिन इस कड़ी में वह आख़िरी नहीं हैं।

मां को किया याद : हैरिस ने अपनी मां श्यामला गोपालन के बारे में कहा कि जब वह पहली बार अमेरिका आई थीं, तो उन्होंने इस पल के बारे में नहीं सोचा होगा। हैरिस ने कहा, ‘मैं उन्हें याद कर रही हूं।‘

 

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

काशी को मिला देश का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे, 45 मिनट का सफर अब सिर्फ 16 मिनट में

रामलला का आंगन 1 लाख दीपों से जगमगाएगा, अयोध्या में दीपोत्सव की ऐतिहासिक तैयारी

यूपी के बाहुबली नेता राजा भैया को किसने दी जान से मारने की धमकी? पुलिस ने दर्ज की FIR

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

विदेशी मदद से PM बने मोदी, सामने आने की हिम्मत नहीं... राहुल गांधी की प्रधानमंत्री को खुली बहस की चुनौती

अगला लेख