सम्बंधित जानकारी
- केजरीवाल बोले- चमकौर साहिब से चुनाव हार जाएंगे चन्नी
- लखनऊ लौटीं भाजपा नेता अपर्णा यादव, मुलायम से मिलकर लिया आशीर्वाद
- Goa Assembly Election 2022: कांग्रेस ने 5 और उम्मीदवारों की घोषणा की
- 5 चुनावी राज्यों में कोरोना का हाल, रैलियों पर क्या होगा चुनाव आयोग का फैसला...
- यूपी चुनाव : एक साथ आएंगे राहुल और प्रियंका, युवाओं के लिए जारी करेंगे घोषणा पत्र
UP Assembly Election 2022: राहुल ने घोषणा पत्र जारी कर मोदी पर किया प्रहार
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि उनका 2014 में दिया गया विजन विफल हो चुका है और अब देश को नए दृष्टिकोण की जरूरत है जिसकी शुरुआत उनकी पार्टी उत्तरप्रदेश से कर रही है।
गांधी ने शुक्रवार को यहां कांग्रेस मुख्यालय में उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के 'भर्ती विधान युवा घोषणा पत्र' जारी करते हुए कहा कि मोदी ने 2014 के आम चुनाव में जो दृष्टिकोण देश की जनता के सामने रखा था, वह नहीं चल पाया है इसलिए देश को आगे बढ़ाने के लिए कांग्रेस नए घोषणा पत्र के साथ आई है और इस दृष्टिकोण को उसने उत्तरप्रदेश में शुरू कर दिया है।
उन्होंने कहा कि इस नए दृष्टिकोण से न सिर्फ उत्तरप्रदेश में बदलाव आएगा बल्कि यह पूरे देश में नई चेतना विकसित करेगा। उनका कहना था कि जिस बदलाव की शुरुआत उत्तरप्रदेश कांग्रेस प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में भर्ती विधान घोषणा पत्र के जरिए कर चुकी है, वह पूरे देश में बदलाव लाने वाला साबित होगा।
गांधी ने कहा कि देश का युवा सब कुछ देख रहा है और जिस दिन उसने अपने दिल की बात कहना शुरू कर दी उसी दिन से मोदी सरकार के अंत की शुरुआत हो जाएगी। देश के युवाओं ने अपने दिल की बात बोलनी शुरू कर दी है। देश का युवा रोजगार मांग रहा है और मोदी सरकार का अंत निकट है। कांग्रेस नेता ने कहा कि जो चीजें दिल से, जिम्मेदारी और ईमानदारी से की जाती हैं, उनका नतीजा अच्छा ही होता है। उप्र की जनता को और कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को मेरी शुभकामनाएं।
