शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  4. Khawaja samsuddin to chellange CM Yogi in Gorakhpur
Written By
Last Updated : शनिवार, 5 फ़रवरी 2022 (12:09 IST)

गोरखपुर में सीएम योगी को चुनौती देंगे बसपा के ख्‍वाजा समसुद्दीन

गोरखपुर में सीएम योगी को चुनौती देंगे बसपा के ख्‍वाजा समसुद्दीन - Khawaja samsuddin to chellange CM Yogi in Gorakhpur
लखनऊ। बसपा ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने गोरखपुर शहर सीट पर ख्वाजा समसुद्दीन को पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतारा है। पार्टी ने शनिवार को 54 विधान सभा सीटों के उम्मीदवारों की सूची जारी की है।
 
बसपा की ओर से शनिवार को जारी प्रत्याशियों की सूची में समसुद्दीन का नाम भी शामिल है। कुशीनगर जिले की फाजिल नगर सीट से संतोष तिवारी को चुनाव मैदान में उतारा है।

तिवारी इस सीट पर सपा के उम्मीदवार स्वामी प्रसाद मौर्य को चुनाव में चुनौती देंगे। मौर्य हाल ही में योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर भाजपा छोड़ सपा में शामिल हुए थे।
 
बसपा ने गोरखपुर की चिल्लूपार सीट से राजेन्द्र सिंह को उम्मीदवार बनाया है। सिंह इस सीट पर बसपा के कद्दावर नेता रहे एवं हाल ही में सपा में शामिल हुए विनय शंकर तिवारी को चुनौती देंगे। तिवारी चिल्लूपार सीट से पिछले चुनाव में बसपा के ही टिकट पर विधायक बने थे।
ये भी पढ़ें
पंजाब में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची से मनीष तिवारी 'गायब', दिया बड़ा बयान