गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  4. JP Nadda relly in Meerut
Written By हिमा अग्रवाल
Last Modified: शनिवार, 11 दिसंबर 2021 (23:46 IST)

भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन : मंच से गरजे जेपी नड्डा, सपा पर साधा निशाना, बोले- वे दंगा तंत्र के पुजारी

मेरठ। मेरठ में गठबंधन की रैली के बाद भाजपा की नींद उड़ी हुई है। भाजपा ने पश्चिमी उत्तरप्रदेश में चुनावी डुगडुगी बजाने के लिए आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 25 हजार बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन किया। इसमें उन्होंने चुनावी जीत के लिए मंत्र दिया। सम्मेलन के बहाने उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि हम प्रजातंत्र के पुजारी, वो दंगातंत्र के पुजारी है। 
भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन : मंच से गरजे जेपी नड्डा, सपा पर साधा निशाना, बोले- वे दंगा तंत्र के पुजारी - JP Nadda relly in Meerut
 
सपा के नेता पुराना चेहरा ढंककर नए चेहरे में आना चाहते हैं, विपक्षी पार्टियां वंशवाद का प्रोडक्ट है, हम गन्ने पर विधानसभा चुनाव लड़कर जीतेंगे और जिन्ना की विचारधारा वाले लोगों का पर्दाफाश होगा। पार्टियां सरदार पटेल की जिन्ना से तुलना करने का षड्‍यंत्र कर रहे हैं। लोगों को गुमराह करके देश को मुसीबत में डालने की कोशिश करने का काम चल रहा है। जेपी नड्डा ने कहा कि बहुत जल्दी ही लाल टोपी (सपा) का रंग केसरिया हो जाने वाला है। कोरोनाकाल में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जान हथेली पर रखकर जनता की मदद की है। 
 
सपा-बसपा और रालोद के साथ आने के बावजूद भाजपा ने 2019 लोस चुनावों में बड़ी जीत दर्ज की, लेकिन इस बार किसान आंदोलन के चलते भाजपा को बैक गियर लगाना पड़ा और कृषि बिल रद्द करना पड़ा, मौका पाते ही किसानों को जीत पगडंडी बनाने के लिए सपा-रालोद ने गठबंधन कर लिया है, जिससे भाजपा के लिए चुनौती बढ़ गई है है। संगठन की धार तेज करने के लिए भाजपा प्रदेशभर में बूथ अध्यक्षों के साथ सम्मेलन कर रही है। इससे पहले पश्चिम में जेवर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कैराना में मुख्यमंत्री योगी और सहारनपुर में गृहमंत्री अमित शाह की रैली हो चुकी है। 
 
जेपी नड्डा ने जनता के मूड को भांपते हुए 2013 मुज़फ्फरनगर दंगों को भी याद करते हुए कहा कि कवाल कांड में सचिन और गौरव मर्डर में जो पकड़े गए थे, उन्हें अखिलेश यादव ने छुड़ाया था। भाजपा सरकार में योगी ने विकास की नई गाथा लिखी है, यूपी सरकार ने मायावती और अखिलेश सरकार से ज्यादा किया गन्ने का भुगतान हुआ है। भाजपा एकमात्र विकास वाली पार्टी है, जिसका कोई धर्म और जाति में भेदभाव नही है, जिसमें भाई, बेटा और भतीजावाद नहीं है। कांग्रेस पार्टी मे सिर्फ भैया और दीदी दिखाई देते हैं। बाकी सब ताली बजाने के लिए है।
 
जेपी नड्डा ने कहा कि 2022 में सभी बूथ अध्यक्ष भाजपा को दोबारा प्रचंड बहुमत हासिल करवाएंगे। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने देश को कोरोना से बचाया है, जिसका परिणाम यह है कि आज यहां रैली में सभी लोग बिना मास्क के हैं।

भाजपा लगातार गरीब परिवारों को राशन वितरण कर रही है, किसानों का सम्मान कर रही है, महिलाओं का सम्मान देने के लिए मिशन शक्ति चलाया है, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम भी बखूबी भाजपा कर रही है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इसका श्रेय जाता है।