शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  4. election commission extends ban on political rallies road shows till january 31
Written By
Last Updated : शनिवार, 22 जनवरी 2022 (19:59 IST)

चुनाव आयोग ने राजनीतिक रैलियों, रोड शो पर पाबंदी 31 जनवरी तक बढ़ाई, 10 व्यक्ति कर सकेंगे डोर टू डोर कैंपेन

Election Commission
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने जब 8 जनवरी को 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की थी, तब उसने एक हफ्ते के लिए रैलियों, रोड-शो औऱ जनसभा पर पाबंदी लगाई थी। 
 
इसे 15 जनवरी को एक हफ्ते बढ़ाया गया था। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब इसे 31 जनवरी तक लागू कर दिया गया है।
चुनाव आयोग की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। डोर टू डोर कैंपेन के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। घर-घर जाकर (डोर टू डोर) प्रचार अभियान के लिए 5 व्यक्तियों की सीमा बढ़ाकर 10 व्यक्ति की गई।

निर्वाचन आयोग ने शनिवार को रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध 31 जनवरी तक बढ़ा दिया, लेकिन पहले चरण के मतदान लिए 28 जनवरी से और दूसरे चरण के मतदान के लिए एक फरवरी से राजनीतिक दलों या उम्मीदवारों को जनसभा करने के लिए छूट प्रदान कर दी।

आयोग ने घर-घर जाकर प्रचार अभियान करने में शामिल होने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ा दी है। घर-घर जाकर प्रचार अभियान के लिए सुरक्षाकर्मियों को छोड़कर अब 5 की जगह अब 10 लोगों को अनुमति होगी।
ये भी पढ़ें
UP Election : कांग्रेस ने युवा उम्मीदवारों पर जताया भरोसा, 166 उम्मीदवारों में से 70 युवा