1. चुनाव 2022
  2. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  4. congress leader ajay rai house arrest

पुलिस ने कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय को किया हाउस अरेस्ट, जानिए वजह...

up election
वाराणसी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वाराणसी के पिंडरा विधानसभा से पार्टी के प्रत्याशी अजय राय को पुलिस ने घर में नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर लिया है। पुलिस अधिकारी इसके पीछे सुरक्षा कारण बता रहे हैं, वहीं अजय राय का कहना है कि भाजपा सरकार अपनी हार से घबरा कर उन्हें प्रताड़ित कर रही है।
 
राय ने दावा किया कि भाजपा पार्टी पिंडरा विधानसभा में बुरी तरह हारने वाली है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जनता का उनके प्रति प्यार और रुझान को देखकर भाजपा सरकार घबरा गई है। उन्होंने कहा कि आज क्षेत्र में उनके कई कार्यक्रम तय हैं और पुलिस ने उन्हें ‘हाउस अरेस्ट’ कर लिया है।
 
राय ने कहा कि प्रशासन को अब उनकी जान पर खतरा दिख रहा है लेकिन जब वह अपने बड़े भाई के हत्या के मुकदमे में गवाही देने जाते थे तब अदालत के आदेश के बावजूद उन्हें सुरक्षा नहीं दी जाती थी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने उनके असलहे के लाइसेंस को भी निरस्त कर दिया।
 
सहायक पुलिस आयुक्त (चेतगंज) संतोष मीणा ने बताया कि पुलिस को ऐसी सूचना मिली है कि पूर्व विधायक को जान का खतरा है इसलिए उनको सुरक्षा घेरे में रखा गया है।
अगला लेख
5 साल में 10 गुना बढ़ गया सीएम पुष्कर धामी का बैंक बैलेंस