सम्बंधित जानकारी
- 5 अगस्त और मोदी जी का क्या है रिश्ता? हर 5 अगस्त को करते हैं कोई करिश्मा....
- 5 अगस्त : आज इन खबरों पर रहेगी सबकी नजर
- रामभक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, अयोध्या में बन रहे मंदिर में दिसंबर 2023 से कर सकेंगे रामलला के दर्शन
- Ayodhya में पौराणिक और ऐतिहासिक मंदिरों के जीर्णोद्धार की उठी मांग
- UP : अमित शाह का मिशन 2022, जनता को दिए कई अहम तोहफे
UP Election 2022 : अयोध्या से चुनाव लड़ सकते हैं CM योगी, रामनगरी पहुंच लिया रामलला का आशीर्वाद
मुख्यबिंदु
- 5 अगस्त 2020 को राम मंदिर के लिए हुआ था भूमिपूजन
- योगी ने रामलला के दर्शन कर आरती उतारी
- बसपा के ब्राह्मण सम्मेलन के अयोध्या में बढ़ीं राजनीतिक हलचल
- योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव लड़ने की अटकलें
अयोध्या। पिछले वर्ष 5 अगस्त 2020 को हुए राम मंदिर के भूमिपूजन का एक साल पूरा होने पर उत्तरप्रदेश (uttar pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) अयोध्या (Ayodhya) पहुंचे। आज ही के दिन प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा राम मंदिर भूमिपूजन का शुभकार्य सम्पन्न हुआ था, जिसके एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी अयोध्या पहुंचे और इस अवसर पर वे धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया।
सीएम आदित्यनाथ ने श्रीराम जन्मभूमि जाकर रामलला के दर्शन किए और उनकी आरती की। आरती ने के उपरांत राम जन्मभूमि के निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया फिर उन्होंने अयोध्या के वासुदेव घाट पर लोगों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत लाभार्थियों को राशन भी वितरित करते हुए उन्होंने कहा कि देश व दुनिया का सबसे बड़ा अभियान है।
इस योजना के तहत अकेले उत्तर प्रदेश में 15 करोड़ नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं। खाद्यान्न के साथ-साथ वॉटर प्रूफ बैग भी दिया जा रहा है। 5 सदी के लंबे इंतजार के बाद एक वर्ष पूर्व अयोध्या में भगवान श्रीराम लला के भव्य मंदिर के निर्माण कार्य का शुभारंभ प्रधानमंत्री मोदी जी के कर कमलों से संपन्न हुआ था। आज मंदिर निर्माण का कार्य वृहद स्तर पर आगे बढ़ रहा है। इस मौके पर अयोध्या के साधु-संत व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
राजनीतिक दलों की निगाहें अयोध्या पर : लगभग सभी राजनीतिक दल आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों मे जुट गए हैं जिसका ताजा उदाहरण है हाल ही में संपन्न बसपा का ब्राह्मण सम्मेलन। बसपा ने अपने इसी चुनावी कार्यक्रम से विधानसभा चुनाव की हुंकार भरी। अन्य पार्टियां भी पूरी तैयारी मे जुटी हैं।
इसी बीच चर्चा जोरों पर हैं कि उत्तर प्रदेश की अयोध्या विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री योगी चुनाव लड़ सकते हैं। इससे राजनीतिक बड़ी हलचल मची हैं। दूसरी ओर, अयोध्या क्षेत्र के मतदाता इस खबर से काफी खुश हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
