बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  4. amit shah in kairana
Written By
Last Modified: शनिवार, 22 जनवरी 2022 (16:09 IST)

कैराना में कोरोनाकाल में घर-घर घूमे अमित शाह, चेहरे पर नहीं था मास्क

कैराना में कोरोनाकाल में घर-घर घूमे अमित शाह, चेहरे पर नहीं था मास्क - amit shah in kairana
कैराना। उत्तरप्रदेश के कैराना में गृहमंत्री अमित शाह ने घर घर जाकर भाजपा उम्मीदवारा मृगांका सिंह के लिए प्रचार किया। इस दौरान न तो अमित शाह ने मास्क पहना था और वहां मौजूद कई अन्य लोग भी बगैर मास्क के दिखाई दे रहे थे।
 
चुनाव प्रचार चाहे घर-घर जाकर हो या रैली के माध्यम से, सोशल डिस्टेंसिंग की बात तो भूल ही जाइए। ऐसा ही अमित शाह के साथ भी हुआ। उनका प्रचार में चुनाव आयोग के निर्देशों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई।
 
गृह मंत्री अमित शाह कैराना आए और मोहल्ला गुंबद में साधू स्वीट्स के मालिक राकेश गर्ग और अन्य व्यापारियों से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि राकेश गर्ग सन 2014 में बदमाशों द्वारा रंगदारी मांगने के बाद दहशत में पलायन कर अंबाला चले गए थे।
उल्लेखनीय है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए चुनाव आयोग ने रैलियों और चुनावी सभाओं पर प्रतिबंध लगा रखा है। आज कैराना में अमित शाह की मौजूदगी में भारी भीड़ उमड़ी, जमकर नारेबाजी हुई और चुनाव आयोग की तमाम व्यवस्थाएं धरी की धरी रह गई।
 
ये भी पढ़ें
UP Elections 2022: निर्भया केस और फेम इंडिया से लेकर BSP में शामिल होने तक, कौन हैं लड़कियों की रोल मॉडल सीमा कुशवाह?