शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  4. akhilesh yadav targeted uttar pradesh and central government
Last Modified: शुक्रवार, 24 दिसंबर 2021 (23:12 IST)

हार के डर से बौखलाई भाजपा अब साजिशों पर उतर आई : अखिलेश यादव

हार के डर से बौखलाई भाजपा अब साजिशों पर उतर आई : अखिलेश यादव - akhilesh yadav targeted uttar pradesh and central government
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश व केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की जनसभाओं में उमड़ते जनसैलाब और विपक्ष में बढ़ती स्वीकार्यता के चलते भाजपा खेमे में खलबली मची हुई है।उत्तर प्रदेश में भाजपा की जमीन खिसक चुकी है, यह सच सभी को दिखाई पड़ने लगा है।हार के डर से भाजपा नेतृत्व बौखलाया हुआ है।इससे वह अब साजिशों पर उतर आया है।

सीबीआई, ईडी, आईटी का ही अब उसे सहारा रह गया है क्योंकि जनता ने तो उसे पहले से ही खारिज कर दिया है।उन्होंने कहा कि भाजपा अपना जनसमर्थन खोने से डरी हुई है, इसलिए तथ्यहीन झूठे और भ्रामक प्रचार की आड़ में राजनीति करना चाहती है।

भाजपा ने अपने पूरे कार्यकाल में जनहित का कोई काम नहीं किया। एक यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं किया। अस्पतालों का शिलान्यास और लोकार्पण कर दिया पर उनमें चिकित्सा की कोई व्यवस्था नहीं की। एंबुलेंस सेवा 108, महिलाओं के लिए 102 सेवा और 1090 वुमन पावर लाइन सब बर्बाद कर दी गई।

सच तो यह है कि भाजपा ने अपनी कोई योजना नहीं चलाई, समाजवादी पार्टी के कामों को ही अपना बता रही है। वह केवल षड्यंत्र, अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार ही करती रही है।प्रदेश की जनता इसे भूल नहीं सकती।2022 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर कर अपना हिसाब चुकता कर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए संकल्पित है।
ये भी पढ़ें
उत्तराखंड में भाजपा को लगा झटका, मंत्री हरक सिंह रावत ने दिया इस्तीफा