ramcharitmanas
✕

उप्र में हटाई 16 लाख से अधिक की चुनाव प्रचार सामग्री

Updated: बुधवार, 11 जनवरी 2017 (23:29 IST)
लखनऊ। निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तरप्रदेश में पिछले 4 जनवरी को राज्य विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद सूबे में 72 घंटे के अंदर 16.94 लाख चुनाव प्रचार सामग्री को हटाया गया। 
 
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी  टी. वेंकटेश ने आज यहां बताया कि चार जनवरी से प्रदेश में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद सरकारी एवं निजी सम्पत्तियों, परिसरों से लगभग 16.94 लाख दीवालों पर लिखे प्रचार सामग्री, पोस्टर तथा बैनर आदि हटाए गए। इनमें से सरकारी परिसरों पर लिखे तथा लगे 11,34,538 पोस्टर, बैनर तथा निजी सम्पत्तियों एवं परिसरों से 5,59,526 वाल राइटिंग, पोस्टर तथा बैनर हटाए गए।
 
उन्होंने बताया कि आयोग ने आदर्श आचार संहिता लागू होने के 72 घंटे के अन्दर प्रदेश के सभी सरकारी तथा निजी सम्पत्तियों एवं परिसरों से सभी प्रकार के प्रचार सामग्री हटाने के निदेश दिए थे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के सरकारी सम्पत्तियों एवं परिसरों से 93,176 दीवारों पर लिखे विज्ञापन आदि हटाए गए। इसी प्रकार 5,07,891 पोस्टर व 2,59,490 बैनर तथा 2,73,981 अन्य प्रचार सामग्री हटाए गए। निजी परिसम्पत्तियों से दीवारोंपर लिखे 73,487 वाल राइटिंग का मिटाया गया। 
 
इसी प्रकार 2,26,878 पोस्टर, 1,08,983 बैनर तथा 1,50,178 अन्य प्रचार सामग्री हटाई गई। टी. वेंकटेश ने बताया कि सबसे अधिक लखनऊ में सरकारी परिसम्पत्तियों से 1,10,347 प्रचार सामग्रियों को हटाया गया। इसके अलावा जौनपुर में 90,324, फिरोजाबाद में 74,366, कानपुर नगर में 57,488, बदायूं में 41,369 तथा इलाहाबाद में 33,928 हटाये गये। इसके अलावा निजी परिसम्पत्तियों से सबसे अधिक फिरोजाबाद में 94,900 तथा जौनपुर में 67,223 हटाया गया। (वार्ता)
Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख