Daily Horoscope
✕

तिरंगे के अपमान पर अमेजन पर भड़कीं सुषमा स्वराज, माफी मांगे वरना...

Updated: बुधवार, 11 जनवरी 2017 (23:24 IST)
ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने तिरंगे वाला पायदान ब्रिकी के लिए रखा था। इस कदम के खिलाफ दुनियाभर में भारतीयों ने मुहिम छेड़ दी है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी इस मामले को उठा लिया है और कंपनी को इस मामले में बिना शर्त माफी मांगने को कहा है। ऐसा नहीं करने पर स्वराज ने अमेजन के अधिकारियों को वीजा नहीं देने की धमकी दी है।
स्वराज ने बुधवार को देर शाम सोशल साइट्स ट्विटर पर इस विषय पर क्षोभ जताया। कनाडा के एक नागरिक ने सुषमा स्वराज को ट्वीट कर जानकारी दी कि वहां अमेजन की साइट पर भारतीय तिरंगे वाले पायदान (डोरमैट) की ऑनलाइन बिक्री हो रही है। इस पर सुषमा ने पहले ट्वीट किया कि कनाडा में भारतीय उच्चायोग को इसका संज्ञान करवाया गया है और उन्हें उचित कार्रवाई करने को कहा गया है।
इसके एक घंटे बाद स्वराज ने फिर ट्वीट किया कि अमेजन को इस पर बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए और तिरंगे के अपमान वाले सारे उत्पादों को वापस लेना चाहिए। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो अमेजन के अधिकारियों को भारतीय वीजा नहीं मिलेगा।

इतना ही नहीं, पहले जिन अधिकारियों को वीजा दिया गया है उसे भी रद्द कर दिया जाएगा। अमेजन पर तिरंगे वाले जिस पायदान की बात हो रही है उसकी बिक्री कनाडा, ऑस्ट्रेलिया आदि देशों में कंपनी की साइट के जरिए हो रही है।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में हो सकती है INDIA गठबंधन की रैली, कांग्रेस ने प्रशासन से 7 दिसंबर से मांगा मैदान

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

गुजरात वैश्विक खेलों का हब बन रहा है - सीएम भूपेंद्र पटेल

अगला लेख