manglik dosh calculator
✕

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को क्यों याद आया 1991 का बजट?

Updated: बुधवार, 24 जुलाई 2024 (11:21 IST)
Budget 2024 : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 1991 के ऐतिहासिक केंद्रीय बजट को पेश किए जाने के 33 साल पूरा होने पर बुधवार को कहा कि उदारीकरण वाले उस बजट ने देश में क्रांति ला दी और इस उपलब्धि पर उनकी पार्टी को गर्व है। ALSO READ: live : बजट के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन, लगाया भेदभाव का आरोप
 
खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, 'तत्कालीन प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव और वित्त मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में जुलाई 1991 भारत के इतिहास में उदारीकरण बजट के रूप में एक महत्वपूर्ण क्षण था, जिसने आर्थिक सुधारों के एक नये युग की शुरुआत की थी।'
 
उन्होंने कहा कि इस दूरदर्शी कदम ने देश में क्रांति ला दी, मध्यम वर्ग को सशक्त बनाया और लाखों लोगों को गरीबी और हाशिए से ऊपर उठाया।
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर बहुत गर्व है, जिसने भारत के विकास पथ को गति दी और प्रगति और समृद्धि को प्रेरित करती रही। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आज, एक बार फिर, सार्थक, ठोस नए सुधारों की सख्त जरूरत है जो मध्यम वर्ग और वंचितों दोनों की मदद करें।
 
Edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख