ramcharitmanas
✕

Union Budget 2021-22 : रक्षा क्षेत्र के लिए 4.78 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान

Updated: सोमवार, 1 फ़रवरी 2021 (17:31 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा सोमवार को संसद में पेश किए गए आम बजट में रक्षा क्षेत्र के लिए 4.78 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, जिसमें पेंशन के भुगतान का परिव्यय भी शामिल है। पिछले साल यह राशि 4.71 लाख करोड़ रुपए थी।

इसमें से पेंशन के भुगतान का परिव्यय यदि हटा लिया जाए तो रक्षा क्षेत्र का बजट 3.62 लाख करोड़ रुपए बचता है। बजट आंकड़ों के अनुसार, रक्षा क्षेत्र के लिए आवंटित पूरी राशि में 1.35 लाख करोड़ रुपए पूंजी परिव्यय के रूप में नए हथियारों, विमानों, युद्धपोतों और अन्य सैन्य साजो-सामान खरीदने के लिए अलग से रखे गए हैं।

पिछले साल के बजट में पूंजी परिव्यय 1.13 लाख करोड़ रुपए था। कुल राजस्व व्यय में 3.37 लाख करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है। इसमें वेतन का भुगतान और प्रतिष्ठानों का रखरखाव भी शामिल है। पेंशन के भुगतान के लिए राजस्व व्यय में 1.15 लाख करोड़ रुपए शामिल हैं।(भाषा)

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख