biodatamaker

Union Budget 2021-22 : 'एक राष्‍ट्र, एक राशन कार्ड'...

Updated: सोमवार, 1 फ़रवरी 2021 (17:20 IST)
नई दिल्ली। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि 'एक राष्‍ट्र, एक राशन कार्ड' योजना 32 राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों में क्रियान्वित की जा रही है, जिसका फायदा लगभग 69 करोड़ लाभार्थियों तक पहुंच रहा है।

श्रीमती सीतारमण ने संसद में वर्ष 2021-22 का बजट पेश करते हुए कहा कि इस योजना से 86 प्रतिशत ला‍भार्थियों को इसमें कवर किया जा चुका है। वित्तमंत्री ने इसके साथ ही आने वाले कुछ महीनों में शेष चार राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों को भी इसमें एकीकृत करने के बारे में आश्‍वस्‍त किया।

इस योजना के तहत लाभार्थी, विशेषकर प्रवासी श्रमिक पूरे देश में कहीं भी अपना राशन पाने का दावा कर सकते हैं। इसके तहत प्रवासी श्रमिक आंशिक राशन पाने का दावा उस स्‍थान पर कर सकते हैं जहां वे मौजूदा समय में रह रहे हैं, जबकि शेष राशन पाने का दावा उनके परिवार अपने-अपने मूल स्‍थानों पर कर सकते हैं।(वार्ता)

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

नेपाल की आपदा ने नए सिरे से बढ़ाई भारत की चिंता

Top News 4 September: देशभर में जन्माष्टमी की धूम, ISRO का EOS-05 लॉन्च, क्रूड 100 डॉलर के करीब

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

अगला लेख