suvichar

सड़क के रास्ते तमिलनाडु, केरल, बंगाल, असम को साधने की कोशिश

Updated: सोमवार, 1 फ़रवरी 2021 (14:45 IST)
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल तथा असम में राष्ट्रीय राजमार्गों को बढ़ावा देने के लिए बजट-2021-22 में विशेष प्रावधान किए हैं। दरअसल, इन राज्यों में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सरकार ने सड़क के रास्ते यहां के मतदाताओं को साधने की कोशिश की है। 
 
श्रीमती सीतारमण ने सोमवार को संसद में बजट पेश करते हुए कहा कि इन सभी राज्यों में ढांचागत विकास को महत्व दिया जा रहा है इसलिए वहां राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास के लिए विशेष योजना बनाई गई है। 
 
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के लिए 25,000 करोड़ रुपए की लागत से 675 किलोमीटर लम्बे राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया जाएगा। इसी तरह से असम में अगले तीन साल के दौरान 1300 किलोमीटर लम्बे राष्ट्रीय राजमार्ग बनाए जाएंगे। बंगाल और असम में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं।
 
श्रीमती सीतारमण ने कहा कि केरल में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास के लिए 65 हजार करोड़ रुपए के निवेश से 1100 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य किया जाएगा। इसी तरह से तमिलनाडु में 1.03 लाख करोड़ रुपए की लागत से 3500 किमी के राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया जाएगा।
 

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

इंदौर में राहुल गांधी के आयोजन के लिए 50 हजार रजिस्ट्रेशन का दावा, जगह की अनुमति को लेकर अब तक अटकी है सुई

गुवाहाटी में खौफनाक हत्याकांड: पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फ्रिज में छिपाया सिर

क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? UN में पास हुआ 'Correct the Map' प्रस्ताव, भारत ने समर्थन के साथ रखी अपनी शर्त

10 मिनट, 107 डंडे और 'ऑन-द-स्पॉट इंसाफ' : भावनगर में लिव-इन पार्टनर के हत्यारे की पिटाई के वीडियो पर बवाल

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार : रिकॉर्ड $740.80 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर

अगला लेख