सम्बंधित जानकारी
- Budget 2020 : इनकम टैक्स में मिडिल क्लास को बड़ी राहत, टैक्स स्लैब के विकल्प से होगा कन्फ्यूजन
- सरकार 2024 तक सभी जिलों में करेगी जन औषधि केंद्र योजना का विस्तार
- Budget 2020 : नए Income Tax Slabs को लेकर कन्फ्यूजन है तो समझिए आसान शब्दों में
- Budget 2020 : कृषि उत्पादों की ढुलाई के लिए किसान ट्रेन का प्रस्ताव
- Budget 2020 : निर्मला सीतारमण ने दिया सबसे लंबा बजट भाषण, 2 घंटे 40 मिनट तक लगातार बोलीं देश की पहली महिला वित्तमंत्री
Nirmala Sitharaman | सहकारी समितियों पर लगने वाले कर को घटाकर 22 प्रतिशत करने का प्रस्ताव
नई दिल्ली। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को सहकारी समितियों के लिए आयकर की दर को 30 प्रतिशत से घटाकर 22 प्रतिशत करने प्रस्ताव पेश किया, हालांकि इसमें अधिभार और उपकर अलग से लगेंगे।
वित्तमंत्री ने 2020-21 का बजट पेश करते हुए किफायती आवासीय परियोजनाओं के अनुमोदन की तिथि 1 वर्ष बढ़ाने की घोषणा की जिसके तहत अर्जित लाभ पर कर अवकाश का लाभ उठाया जा सकता है।
उन्होंने किफायती आवास ऋण पर चुकाए गए ब्याज पर अतिरिक्त 1.5 लाख करलाभ को मार्च 2021 तक बढ़ाने की घोषणा भी की। सीतारमण ने कहा कि कर आदेशों के खिलाफ अनाम अपील करने के लिए आयकर कानून में संशोधन किया जाएगा।
उन्होंने एक योजना विवाद से विश्वास का प्रस्ताव पेश किया जिसका मकसद प्रत्यक्ष कराधान योजना में मुकदमेबाजी में कमी लाना है। इस समय विभिन्न अपीलीय मंचों में 4.83 लाख मामले लंबित हैं। सीतारमण ने कहा कि पैन के आवंटन को आसान बनाने के लिए आधार के जरिए तुरंत आवंटन की नई प्रक्रिया को अपनाया जाएगा।
