गुरुवार, 17 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. पर्यटन
  4. »
  5. ताज़ा खबर
  6. नवंबर 2012 में लाखों सैलानी आए भारत
Written By भाषा

नवंबर 2012 में लाखों सैलानी आए भारत

नवंबर 2012
FILE

देश में आने वाले पर्यटकों की यह संख्या बीते साल नवंबर के मुकाबले महज 3 प्रतिशत अधिक है। इस साल नवंबर के दौरान 6.90 लाख सैलानी भारत आए। नवंबर, 2011 में 6.70 लाख पर्यटक भारत आए थे।

पर्यटन मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, समीक्षाधीन माह में पर्यटन से विदेशी मुद्रा आय हालांकि 22.4 प्रतिशत बढ़कर 9,723 करोड़ रुपए रहा जो बीते साल नवंबर में 7,941 करोड़ रुपए था।

पर्यटन उद्योग की चिंताओं पर ध्यान देते हुए सरकार ने हाल ही में पर्यटन वीजा नियमों में कुछ ढील देते हुए विदेशी पर्यटकों की दो यात्राओं के बीच दो महीने की अवधि वाले रोक को हटा लिया। मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि हमें वीजा नियमों में ढील दिए जाने के चलते आगामी महीनों में बेहतर नतीजे आने की उम्मीद है। (भाषा)